International News: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के साथ अजीब संयोग हो गया। अमेरिका के दोनों बड़े नेताओं की जुबान फिसल गई। सबसे खास बात ये की 24 घंटे के अंदर ही ये दोनों घटनाएं हुई। बुधवार (28 सितबंर) को प्रेसीडेंट जो बाइडेन व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। इसी दौरान बाइडेन एक पूर्व महिला सीनेटर को 2 बार नाम लेकर बुलाया, जिनकी मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ, यूएसए की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दक्षिण कोरिया की धरती पर खड़े होकर उत्तर कोरिया को अमेरिका का सहयोगी या दोस्त बता दिया था।
व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपनी स्पीच में उस कांग्रेस सांसद का नाम ले लिया। जिनकी मौत हो चुकी है। बाइडेन ने कहा, “जैकी तुम कहां हो?” दरअसल, बाइडेन भूख, पोषण और सेहत से जुड़े एक बिल पर मीडिया से बात कर रहे थे। वहीं, ऐसा करने के बाद बाइडेन को अचानक याद आया कि जैकी की मौत हो चुकी है। बाइडेन कुछ सेकेंड के लिए रुके और फिर बोले- मुझे लगता है कि वो आज भी हमारे बीच इस सपने को पूरा करने के लिए उपस्थित हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बाइडेन का वीडियो
बाइडेन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति को उनके भाषण के बाद धन्यवाद कहते हुए और तेजी से भीड़ की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया है। फेमा के एक अधिकारी को मिस्टर प्रेसीडेंट कहते हुए सुना जाता है, लेकिन वह उनकी आवाज को नजरअंदाज कर देते हैं। इसके बाद बाइडेन को फेमा कार्यालय में मौजूद लोगों से हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है।
जानिए कमला हैरिस ने क्या कहा?
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस इन दिनों एशिया के दौरे पर हैं। वह दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचीं। हैरिस उस स्थान पर गईं थी। जिसे डीएमजेड या डीमिलिट्राइज जोन कहा जाता हैं। इस जगह नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया की सीमाएं मिलती हैं। इस दौरान यहां पर उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की जुबान फिसल गई। उन्होंने दक्षिण कोरिया के बजाय उत्तर कोरिया के साथ महत्वपूर्ण गठबंधन की घोषणा कर दी। कमला हैरिस ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका एक बहुत महत्वपूर्ण संबंध उत्तर कोरिया के साथ शेयर करता है और यह एक ऐसा गठबंधन है जो मजबूत और स्थायी है। हालांकि, अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपनी गलती को तुरंत सुधार लिया।