Donald Trump Attack: अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इससे पहले डोमेक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी और राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप जमकर प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान ही उन पर पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान हमला हुआ था। हालांकि उस हमले में एक गोली उनके कान को छूकर गई थी, और थोड़े से इलाज के बाद वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे, लेकिन अब रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन सेंटर के बाहर एक शख्स को पुलिस ने गोली मारी है, क्योंकि वह चाकू लहरा रहा था। पुलिस ने उसे मार गिराया है। वहीं एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
दरसअल, यह मामला अमेरिका के मिल्वॉकी का है। यहां रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन स्थल के पास पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो कि मास्क पहने था। मिल्वॉकी में ही रिपब्लिकन पार्टी के नेशनल कन्वेंशन का आयोजन हो रहा है, यहीं पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का आधिकारिक उम्मीदवार चुना गया था। यहां से गिरफ्तार किए गए शख्स को लेकर सामने आया है कि उसकी उम्र करीब 21 साल है।
पुलिस को हुलिया देखकर हुआ था शक
जानकारी के अनुसार, सोमवार को जब संदिग्ध इस कन्वेंशन में शामिल होने जा रहा था, तभी कैपिटल पुलिस के अधिकारियों और होमलैंड सिक्योरिटी ने इसे रोक लिया है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट बताती है कि युवक का हुलिया देख कर ही पुलिस को उस पर शक हो गया था। उसने स्की मास्क पहना हुआ था और उसके पास एक बैग भी था।
पुलिस ने जब संदिग्ध की जांच की जो उसके बैग से ऐके 47 राइफल और गोलियां भी मिली थीं। वह हवा में चाकू लहरा रहा था और जब पुलिस ने उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने इसे अनसुना किया, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक अन्य मामला भी ऐसा ही हुआ। पुलि पुलिस ने उसे गोली मारी और वह तुरंत ही मर गया। पुलिस ने इस घटना का बॉडीकैम वीडियो भी जारी किया है, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई थी।
गौरतलब है कि इससे पहले पेंसिलवेन्यिया में एक रैली के दौरान ही ट्रंप पर एक अज्ञात शख्स ने घात लगाकर फायरिंग की थी, हालांकि उसकी गोली ट्रंप के कान के पास से गुजरी थी, जिसके तलते उनके कान में चोट आई थी, लेकिन वे सुरक्षित थे। वहीं सीक्रेट सिक्योरिटी के जवानों ने तुरंत ही उस गोली मारने वाले शख्स को मार गिराया था।