अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का शोर जारी है। मतदान पांच नवंबर को होने हैं।  पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में ओहियो के सीनेटर जेडी वैंस को चुन लिया है। डोनाल्ड ट्रंप को भी आधिकारिक तौर पर उम्मीदवार बना दिया गया है। जेडी वैंस आलोचनाओं के बावजूद ट्रम्प के एजेंडे को अपनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अपनी पत्नी उषा चिलुकुरी का पूरा समर्थन प्राप्त है। वह भारतीय मूल की हैं।

कैसे मिले उषा चिलुकुरी और जेडी वैंस?

जेडी वैंस की उषा चिलुकुरी के साथ पहली मुलाकात 2010 में येल लॉ स्कूल में हुई थी। कई आंदोलनों में साथ रहने के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और 2014 में दोनों ने शादी कर ली थी।

​​ जेडी वैंस की परवरिश काफी कठिन वित्तीय परिस्थितियों में हुई। उनकी मां नशे की लत से जूझती रहीं और उनके पिता बचपन में ज़्यादा समय तक उनके आस-पास नहीं रहते थे, इसलिए उनके दादा-दादी ने ज़्यादातर समय उनकी देखभाल की। ​​इन कठिनाइयों के बावजूद, वेंस ने उपराष्ट्रपति पद तक का सफर तय किया।

उषा और जेडी वेंस के तीन बच्चे हैं। वह राजनीतिक तौर पर बहुत आगे नहीं रहती हैं लेकिन कई मुद्दों पर उन्हें आगे देखा गया है। उन्होंने कभी-कभी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसमें ओहियो में उनके 2022 सीनेट अभियान के दौरान भी वह दिखाई दी थी। उषा सैन फ्रांसिस्को और वाशिंगटन, डी.सी. में एक वकील के तौर पर काम करती हैं।

उन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन जी रॉबर्ट्स जूनियर के साथ-साथ न्यायाधीश ब्रेट कवनौघ और न्यायाधीश अमूल थापर के लिए भी क्लर्क का काम किया है। अब यह दोनों चुनाव अभियान के दौरान एक साथ दिखाई दे सकते हैं।