कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और भाजपा के बीच सोमवार को एक नई बहस छिड़ गई है। दरअसल प्रियंका गांधी संसद परिसर में एक बैग लेकर पहुंचीं, जिस पर ‘फिलिस्तीन’ लिखा हुआ था और उसके साथ प्रतीक चिन्ह भी थे। इसके बाद बीजेपी ने प्रियंका पर निशाना साधा। अब प्रियंका गांधी को पाकिस्तानी नेता का सपोर्ट का मिला है। पाकिस्तान सरकार में पूर्व मंत्री और पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी के नेता फवाद हुसैन चौधरी ने प्रियंका गांधी की तारीफ की है।
फवाद हुसैन चौधरी ने प्रियंका की तारीफ की
फवाद हुसैन चौधरी ने X पर एक पोस्ट में प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए लिखा, “जवाहरलाल नेहरू जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पोती से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? बौनों के बीच प्रियंका गांधी तनकर खड़ी हो गई हैं। यह शर्म की बात है कि आज तक किसी पाकिस्तानी संसद सदस्य ने ऐसा साहस नहीं दिखाया है।”
बीजेपी ने साधा निशाना
प्रियंका गांधी के बैग पर एक तरबूज भी बना हुआ था और इसे फिलिस्तीनियों के विरोध और एकजुटता का प्रतीक माना जाता है। प्रियंका गांधी पर भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा कि गांधी परिवार तुष्टिकरण का ढो रहा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इसी तुष्टिकरण की वजह से कांग्रेस को चुनाव में हार मिली है।
संसद में स्पेशल बैग लेकर पहुंचीं प्रियंका गांधी, जानें उस पर क्या लिखा था?
प्रियंका गांधी ने दिया जवाब
बीजेपी के बाद प्रियंका गांधी ने भी जवाब दिया और कहा कि यह आलोचना पितृसत्ता है, जहां उन्हें बताया जा रहा है कि क्या पहनना है और क्या नहीं पहनना है। उन्होंने कहा कि मैं पितृसत्ता का समर्थन नहीं करती हूं और मैं वही पहनूंगी जो मैं चाहती हूं।
प्रियंका गांधी पर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी निशाना साधा। अमित मालवीय ने प्रियंका गांधी को राहुल गांधी से भी बड़ी आपदा कह दिया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “इस संसद सत्र के अंत में कांग्रेस में सभी के लिए 2 मिनट का मौन रखें। जो मानते थे कि प्रियंका गांधी लंबे समय से समाधान थी, वह राहुल गांधी से भी बड़ी आपदा हैं। जो सोचते हैं कि संसद में फिलीस्तीन के समर्थन में बैग लेकर चलना पितृसत्ता से लड़ना है, तो सही है। कोई गलती ना करे, कांग्रेस नई मुस्लिम लीग है।” पढ़ें प्रियंका गांधी के Palestine बैग पर सियासत
