दक्षिण चीन सागर में चीन ने कृत्रिम द्वीप पर लाइट हाउस का उपयोग शुरू कर दिया है। इसी जगह से पिछले साल एक अमेरिकी लड़ाकू जहाज भी गुजरा था। चीन दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। लेकिन पड़ोसी देश वियतनाम, मलेशिया, फिली‍पींस, ताईवान भी इस पर अपना हक जताते हैं। चीन की सरकारी न्‍यूज एजेंसी शिन्‍हुआ के अनुसार परिवहन मंत्रालय ने सुबी रीफ पर 55 मीटर ऊंचे लाइटहाउस काम शुरू करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया।

सुबी रीफ आइलैंड का निर्माण भी चीन ने लगभग एक साल में किया है। चीन के कामकाज से पहले सुबी रीफ ऊंचे ज्‍वारभाटे में डूब गया था। शिन्‍हुआ के अनुसार, इस लाइटहाउस के जरिए जहाजों के आवागमन, नेविगेशन और निगरानी में मदद मिलेगी। इससे आपातकालीन समय में भी मदद मिलेगी। चीन का कहना है कि इस निर्माण से समुद्री सुरक्षा, खोज, वैज्ञानिक रिसर्च में उसे मदद मिलेगी।

Read Also: भारत को पड़ोसी के रूप में नहीं देखना चाहते चीनी नागरिक, पाकिस्‍तान को मानते हैं बेहतर

दक्षिण चीन सागर समुद्री यातायात की दृष्टि से काफी अहम स्‍थान रखता है। इस रास्‍ते से तकरीबन 5 ट्रिलियन डॉलर का व्‍यापार होता है। साथ ही प्राकृतिक संसाधनों के मद्देनजर भी धनी है। इसी के चलते चीन इस पर अपना हक जताता है। यहां पर चीन दो अन्‍य जगहों पर भी लाइटहाउस बना रहा है।

Read Also: चीनी कंपनियों पर सुरक्षा प्रतिबंध लगाए जाने से भारत को होगा नुकसानः चीनी मीडिया