जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान निरस्त होने के बाद पाकिस्तानी नागरिकों की एक बड़ी संख्या भारत का अपमान करने की नाकाम कोशिश में जुटी है। पहले दुनियाभर के कई देशों में भारतीय दूतावासों के बाहर जाकर देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधी नारे लगाए गए। अब जो वीडियो सामने आया है उसने इंसानियत को शर्मसार करने की सारे हदें पार कर दीं।
वीडियो पाकिस्तान का बताया जाता है जिसे भारतीय स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के दिन बनाया गया। इसमें पाकिस्तान सुन्नी तहरीक-ए-हैदराबाद संगठन से जुड़े लोग भारतीय तिरंगे का अपमान कर रहे हैं और गो हत्या भी की गई है। ऑस्ट्रेलियाई मुस्लिम धर्मगुरू मोहम्मद तौहीदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है।
करीब एक मिनट के वीडियो में दर्जनों पाकिस्तानी नागरिक तिरंगे को जमीन पर डालकर उसपर खड़े हैं। तिरंगे पर गो वध के लिए गाय को भी गिराकर रखा गया है और म्यूजिक बजता है…हम पाकिस्तानी है…हमारा पाकिस्तान, नहीं खौफ कोई भी दुश्मन का हमको…, तभी छह लोगों ने भारत में पूजनीय गो माता की गर्दन काट दी।
[bc_video video_id=”5803007766001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
इस वीडियो को शेयर करते हुए मुस्लिम धर्मगुरू मोहम्मद तौहीदी लिखा, ‘पाकिस्तानियों ने भारतीय ध्वज पर एक गाय का वध कर दिया और स्वतंत्रता दिवस पर भारत का अपमान किया। यह सामान्य समाज नहीं है। ये इस ग्रह पर कलंक हैं। ये टैक्स या किसी भी विदेशी सहायता के लायक नहीं है।’ एक अन्य ट्वीट में इमाम ऑफ पीस (मोहम्मद तौहीदी) ने पेटा (PETA) से मामले में कार्रवाई करने को भी कहा।
पेटा पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोगों का एक पशु अधइकार संगठन है, जिसका मुख्य ऑफिस अमेरिका के वर्जिनिया में है। जानना चाहिए कि तौहीदी वही इस्लामिक धर्मगरू हैं जिनके अंकल का आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अपहरण कर जिंदा जला दिया था।