साल 2017 के मार्च (26 मार्च – 01 अप्रैल) महीने का आखिरी सप्ताह है। ऐसे में विभिन्न राशि वाले जातक यह जानना चाहेंगे कि उनका आने वाला सप्ताह कैसा होगा। ताकि उसके मुताबिक वह अपने कार्य कर सके। ऐसे में महागुरु गौरव मित्तल बता रहे हैं कि अलग-अलग राशियों के लिए 26 मार्च (रविवार) से 01 अप्रैल (शनिवार) का दिन कैसा रहेगा। इस सप्ताह किस्मत मेष राशि वालों के है, आमदनी में वृद्धि हो सकती है। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी, समाज में आपका सम्मान व रुतबा बढ़ेगा। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वैवाहिक जीवन में कुछ तनातनी देखने को मिल सकती है, परिवार में भी सब सामान्य होगा। वहीं दूसरी ओर इस सप्ताह तुला राशि वालों के कारोबार में इजाफा होगा, शेयर बाजार भी मुनाफा दे सकता है। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। इस सप्ताह आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। हालांकि, कुछ चुनौतियां आएंगी पर फिर भी परिवार में शांति बनी रहेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।
मेष (Aries) राशि के बारे में
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रत्न: मूंगा | शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी | शुभ दिशा: दक्षिण
यह सप्ताह प्यार के सितारे अभी ज़ोरो पर है, खुशियां, हर्ष और उल्लास से परिपूर्ण रहने वाला है। आप सभी लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे, कार्य स्थल पर आपकी छवि चमकेगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे। आत्मबल में इजाफा होगा। यह सप्ताह रिश्तों के लिहाज से थोड़ा कठिन हो सकता है, अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी प्रकार की गलतफहमी ना पालें। यह सप्ताह छात्रों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है, पढ़ते समय एकाग्रता बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।
[jwplayer EFznNcqN-gkfBj45V]
साल 2017 में घटेंगी आतंकी घटनाएं, भाद्र-आश्विन में छूट सकता है किसी नामी नेता या अभिनेता का साथ
वृषभ (Taurus) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रत्न: हीरा | शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण पूरब
इस सप्ताह सितारे आपके साथ हैं। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी, किसी विवादित मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे। इस सप्ताह लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको कठिन परिश्रम करना होगा। इस सप्ताह छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। करियर की राह में अभी आपको और पसीने बहाने होंगे। यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए बेहद अनुकूल और सकारात्मक रहेगा, प्रेमी युगल एक-दूसरे के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी मेहमान के आने की संभावना है, किसी सामाजिक कार्यक्रम अथवा यात्रा पर जाना हो सकता है। यदि कोई सेहत की पीड़ाएं हैं, तो वे समाप्त होंगी।
[jwplayer GeyeM24X-gkfBj45V]
मिथुन (Gemini)राशि के बारे में
राशि स्वामी: बुध | शुभ रत्न: पन्ना | शुभ रुद्राक्ष: चार मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर
इस सप्ताह भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। कार्य स्थल पर अपने लक्ष्यों के निर्धारण और उनकी प्राप्ति को लेकर समर्पित रहेंगे, रुके कार्यों को गति मिलेगी, ऑफिस में किसी भी विवाद करने से बचें। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें, स्टॉक मार्केट में पैसा ना लगाएं। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय आगे की योजना बनाने के लिए शुभ है, अपने प्रयासों के साथ आगे बढ़िए। इस हफ्ते प्रेम संदर्भों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी, जीवन साथी या लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है, साथी से बातचीत करते रहें, संयम बनाए रखें। परिवार में भी सब सामान्य होगा।
[jwplayer DmWO4BNp-gkfBj45V]
वार्षिक राशिफल 2017: जानें कैसा रहेगा अलग-अलग राशियों का भविष्य
कर्क (Cancer) राशि के बारे में
राशि स्वामी: चंद्रमा | शुभ रत्न: मोती | शुभ रुद्राक्ष: दो मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पश्चिम
इस सप्ताह आर्थिक मुद्दों को लेकर की गई यात्रा सफल होगी, धनलाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कम मेहनत से भी अधिक परिणाम मिलेंगे। जो लोग जॉब दूंढ़ रहे है, उनको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। माता-पिता या किसी बड़े से विवाद हो सकता है, बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें। इस सप्ताह गृहस्थ जीवन में आपसी तालमेल व सहयोग बढ़ेगा, तनावों का अंत होगा, आप जीवन साथी के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे। सेहत से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है।
[jwplayer 0oaI7MPQ-gkfBj45V]
सिंह (Leo)राशि के बारे में
राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रत्न: माणिक्य | शुभ रुद्राक्ष: एक मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पूरब
इस सप्ताह आय में बढ़ोतरी होगी, दोस्तों की मदद मिल सकती है, अपनी ताकत को किसी अच्छे और उद्देश्यपूर्ण कार्य में लगाने का प्रयास कीजिए। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जोखिम भरे निवेश करने से बचें। फालतू खर्चा करने से बचें। जीवन साथी के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने की कोशिश करें। छात्रों को इस सप्ताह कड़ा परिश्रम करना होगा, योग्यताओं को निखारने के सुनहरे अवसर रहेंगे। सेहत भी ठीक ही रहेगी। इस हफ्ते लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी, जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
[jwplayer 2ulJjOI5-gkfBj45V]
साल 2017 के दो संवत्सरों का मूल्यांकन, नेताओं और अमीरों को प्रभु की याद ज्यादा सताएगी
कन्या (Virgo) राशि के बारे में
राशि स्वामी: बुध | शुभ रत्न: पन्ना | शुभ रुद्राक्ष: चार मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर
इस सप्ताह आपका ध्यान कामकाज पर ज्यादा रहेगा, कार्यक्षेत्र की सक्रियता के बेहतर परिणाम मिलेंगे, आर्थिक स्थिति दिनोदिन बेहतर बनेगी। निवेश करना अच्छा रहेगा, आगे चलकर आपको बड़ा फायदा देगा। नये उपक्रम की शुरुआत करना आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। सप्ताह छात्रों के लिए बेहतरीन होगा, नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी आपके साथ होगी। वैवाहिक जीवन के लिए यह सप्ताह बेहद आनंदमय रहने वाला है, रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए संयमित वाणी बोलें, बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर में शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। बीमार लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होगा।
[jwplayer 7txkM40v-gkfBj45V]
तुला (Libra) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रत्न: हीरा | शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण पूरब
यह सप्ताह भाग्य आपके साथ है, प्रतिभा को योग्य मार्गदर्शन मिलेगा, मनोबल उच्च रहेगा, लाभ के योग रहेंगे। साधनों को जुटाने की क्षमताएं बढ़ेंगी। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। छात्रों को इस सप्ताह मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा, प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है, करियर को नई दिशा मिल सकती है। पारिवारिक सदस्य उनकी समस्याओं के लिए आप पर निर्भर होंगे, किसी से अनबन हो सकती है, वाणी पर संयम रखें। दाम्पत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी, लव लाइफ रोमांचक हो सकती है। सेहत के मामले में ये सप्ताह सामान्य रहेगा।
[jwplayer mIwieVxY-gkfBj45V]
साल 2017 में घटेंगी आतंकी घटनाएं, भाद्र-आश्विन में छूट सकता है किसी नामी नेता या अभिनेता का साथ
वृश्चिक (Scorpio) राशि के बारे में
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रत्न: मूंगा | शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण
इस हप्ते आपको आर्थिक रूप या कैरियर के रूप में कामयाबी हासिल होगी, आमदनी में वृद्धि हो सकती है, खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी। छात्रों को इस सप्ताह आसानी से सफलता प्राप्त होगी, हालांकि टेक्निकल फील्ड के छात्रों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। दोस्त एवं सहयोगियों से मिला समर्थन आपको इस हप्ते आपका सपना पूरा करने में सहायक साबित होगा। स्वजनों के मध्य सुखद वार्ता के अवसर रहेंगे। आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह पूरी तरह से ठीक रहेगा।
[jwplayer 3akof3ec-gkfBj45V]
धनु (Sagittarius) राशि के बारे में
राशि स्वामी :गुरु | शुभ रत्न:पुखराज | शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पूरब
इस सप्ताह धनु राशि के जातक अपने कार्य को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे, व्यापार व संबंधित सेवा क्षेत्रों में सम्मान बढ़ेगा। आप अपने काम में अत्यधिक व्यस्त होने के कारण अपने परिवार के लिये समय नही निकाल पायेंगे। बेकार की बातों पर ध्यान ना दें, वाणी और व्यवहार में संयम बरतें। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है, समय आपके अनुकूल है। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे, आप रोमांटिक मूड में रहेंगे, प्यार का इजहार करने के लिए, रिश्ते सुलझाने और पुराने दिनो का फिर से आनंद लेने का ये अच्छा मौका होगा।
[jwplayer 1b85jhoH-gkfBj45V]
साप्ताहिक राशिफल (05 मार्च-11 मार्च): मिथुन को मिलेगी आसानी से कामयाबी, कर्क को मिलेगा किस्मत का साथ
मकर (Capricon) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शनि | शुभ रत्न: नीलम | शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पश्चिम
इस सप्ताह आपकी तत्परता व योग्यता अधिकारों में वृद्धि दिलाएगी, कार्यक्षेत्र में लाभ व सम्मान बढ़ेगा, अपने आर्थिक एवं कैरियर संबन्धित जीवन के लिए कुछ योजनाओं को मूर्तरूप देंगे। कोई रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। विद्यार्थियों के पास उनके अध्ययनों को पूरा करने के लिए एक उच्च रूप से अनुशासित और व्यवस्थित तरीका होगा। लव लाइफ के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा, वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। पुरानी बीमारी इस सप्ताह आपको परेशान कर सकती है।
[jwplayer pJj7XwHL-gkfBj45V]
कुंभ (Aquarius) राशि के बारे में
राशि स्वामी: शनि | शुभ रत्न: नीलम | शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पश्चिम
इस सप्ताह आपके लिए उत्तम होगा हालांकी काम का बोझ अधिक है। प्रोफेशनल लाइफ में कई अच्छे अवसर मिलने से तरक्की होगी, आमदनी बढ़ने से धन लाभ होने के योग हैं। कारोबार में इजाफा होगा, अचानक लाभ मिलने की संभावना है, पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। यह सप्ताह करियर के लिहाज से नॉर्मल रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक है, जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। परिवारिक जीवन में अमन-चैन बढ़ेगा, घर पर मांगलिक कार्य के संपन्न होने से हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहेगा। अपने व्यस्त कार्यों में से कुछ समय निकालिए और अपने प्रियजनों के साथ व्यतीत कीजिए।
[jwplayer TLTgroIG-gkfBj45V]
क्या कहता है आपका इस हफ्ते (19 मार्च-25 मार्च) का राशिफल, देखें वीडियो
मीन (Pisces) राशि के बारे में
राशि स्वामी :गुरु | शुभ रत्न:पुखराज | शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पूरब
इस सप्ताह भाग्य आपके साथ है। अचानक लाभ मिलने/आमदनी बढ़ने से धन लाभ होने की संभावना है। नया उत्साह प्राप्त होगा, प्रोफेशनल लाइफ में कई अच्छे अवसर मिलने से तरक्की होगी। प्रॉपर्टी बेचने के लिए समय उत्तम होगा। विद्यार्थियों जो किसी परीक्षा या टेस्ट के नतीजों का इंतजार कर रहे थे, वह इस सप्ताह मिल सकता है, नतीजे आपके पक्ष में ही होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और मधुर होंगे। घर पर हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहेगा, परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें।
[jwplayer bJzvFEJW-gkfBj45V]