साल 2017 के अक्टूबर माह का दूसरा सप्ताह ( 8 अक्टूबर – 14 अक्टूबर) है। ऐसे में विभिन्न राशि वाले जातक यह जानना चाहेंगे कि उनका आने वाला सप्ताह कैसा होगा। ताकि उसके मुताबिक वह अपने कार्य कर सके। ऐसे में महागुरु गौरव मित्तल बता रहे हैं कि अलग-अलग राशियों के लिए (8 अक्टूबर – 14 अक्टूबर) दिन कैसा रहेगा। मेष राशिवालों के लिए इस सप्ताह भाग्य आपके साथ है, लाभ मिलने की संभावना है, काम की अधिकता के चलते आप व्यस्त रहेंगे, कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। छात्रों को इस सप्ताह मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा, एकाग्रता बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी, करियर को नई दिशा मिल सकती है। कर्क राशिवालों के लिए इस सप्ताह सितारे आपके साथ हैं, करियर में भी उन्नति होगी, कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी, सरकार अथवा उच्च अधिकारियों से आपको लाभ मिल सकता है। छोटी दूरी की यात्राएं आपके लिए सुखद रहेंगी। यह सप्ताह छात्रों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है, पढ़ते समय एकाग्रता बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आप जॉब करते है तो करियर के लिए सप्ताह अनुकूल है, नई जॉब का ऑफर आ सकता है।

मेष (Aries) राशि के बारे में Mar 21 – Apr 20
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रत्न: मूंगा | शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी | शुभ दिशा: दक्षिण
साप्ताहिक राशिफल ( ०८ अक्टूबर २०१७ – १४ अक्टूबर २०१७)

इस सप्ताह भाग्य आपके साथ है, लाभ मिलने की संभावना है, काम की अधिकता के चलते
आप व्यस्त रहेंगे, कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। छात्रों को इस
सप्ताह मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा, एकाग्रता बनाने के लिए मेहनत करनी
पड़ेगी, करियर को नई दिशा मिल सकती है। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी के
साथ सही वक़्त बीतेगा, आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। प्यार का इजहार करने के लिए यह
समय अच्छा है। पारिवारिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी, परिवार में भी सभी
आपका सहयोग देंगे, दोस्तों का साथ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य इस सप्ताह पूरी तरह से
ठीक रहेगा।
सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) पास के मंदिर में मिठाई दान करें, हनुमान जी को चोला चड़ाए; शनिवार हनुमान जी को लाल लंगोट चढाएं।
2) हमेशा एक लाल रंग रूमाल या नैपकिन ले।
3) प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
4) गायत्री मंत्र का पाठ करने में मदद मिलेगी।
5) बन्दरों को गुड़ चना देना चाहिए।
6) लाल वस्त्र ब्राह्मणों को दान दें।
7) वटवृक्ष की जड़ में मीठा दूध चढ़ाएं ।
8) चिड़ियों को दाना डालें।

वृषभ (Taurus) राशि के बारे में Apr 21 – May 21
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रत्न: हीरा | शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण पूरब
साप्ताहिक राशिफल ( ०८ अक्टूबर २०१७ – १४ अक्टूबर २०१७)
इस सप्ताह हलाकि भाग्‍य आपके साथ है परन्तु सफलता पाने के लिए आपको कठिन
परिश्रम करना पड़ेगा। छोटी दूरी की यात्राएं आपके लिए लाभकारी रहेंगी। छात्रों को इस
सप्ताह कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्‍ते और मधुर
होंगे, रोमांस का भरपूर समय मिलेगा। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा, परिवार के
लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। घर में भाई-बहनों से भी आपके
रिश्ते मधुर रहेंगे। पुरानी बीमारी इस सप्ताह आपको परेशान कर सकती है, जीवनसाथी
व माता के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ सकती हैं। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते
समय बेहद सतर्क रहें। किसी पुराने दोस्‍त से मुलाकात हो सकती है।

सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) माता का आशीर्वाद अहम भूमिका निभाएँगे।
2) माता को खीर का भोग लगाने लाभदायक माना जाता है।
3) दही से स्नान लाभदायक होगा।
4) शहद, सौंफ और खाण्ड आदि का दान बहुत लाभदायक होगा।
5) काली या लाल गाय की सेवा करना या पालना शुभ माना जाता है।
6) माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए।
7) चांदी की उंगूठी दाएं हाथ के अंगूठे में पहनना चाहिए।

मिथुन (Gemini)राशि के बारे में Apr 21 – May 21
राशि स्वामी: बुध | शुभ रत्न: पन्ना | शुभ रुद्राक्ष: चार मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर
साप्ताहिक राशिफल ( ०८ अक्टूबर २०१७ – १४ अक्टूबर २०१७)

इस सप्ताह भाग्‍य आपके साथ है, व्‍यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं,
आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है,
आर्थिक मुद्दों को लेकर की गई यात्रा सफल होगी। आपको अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रखने
की आवश्यकता होगी और दूसरों के साथ बहस आदि से बचना होगा। इस सप्ताह छात्रों
को अधिक मेहनत करने की जरूरत है, एकाग्रता बनाए रखें। दांपत्य जीवन में खुशियों
की बहार बहेगी, जीवनसाथी संग रोमांस का आनंद मिलेगा। अविवाहितों के लिए नए
रिश्ते आ सकते हैं। परिवार में भी सब सामान्य होगा, घर वालों के साथ सप्ताहांत का

आनंद ले सकते हैं। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, सेहत भी दुरुस्त रहेगी।
सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) खाने से पहले हर दिन कौवे को खाना खिलाओ।
2) पक्षियों को दाना डालना शुभ है।
3) बंदरों को गुड़ दान करना चाहिए।
4) सख्त शाकाहारी बनें, मांस-मदिरा से परहेज करना चाहिए।
5) सोने और चाँदी की चेन धारण करना चाहिए।
6) गाय को प्रतिदिन हरी घास अथवा पालक खिलाएं।
7) सीप की पूजा करें।
8) बुध की वस्तु जैसे मूंग की दाल, हरे रंग की चूड़ी बुधवार के दिन दान करें।

कर्क (Cancer) राशि के बारे में Jun 22 – Jul 22
राशि स्वामी: चंद्रमा | शुभ रत्न: मोती | शुभ रुद्राक्ष: दो मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पश्चिम
साप्ताहिक राशिफल ( ०८ अक्टूबर २०१७ – १४ अक्टूबर २०१७)

इस सप्ताह सितारे आपके साथ हैं, करियर में भी उन्नति होगी, कारोबार में बढ़ोत्तरी
होगी, सरकार अथवा उच्च अधिकारियों से आपको लाभ मिल सकता है। छोटी दूरी की
यात्राएं आपके लिए सुखद रहेंगी। यह सप्ताह छात्रों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो
सकता है, पढ़ते समय एकाग्रता बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। यदि आप जॉब करते
है तो करियर के लिए सप्ताह अनुकूल है, नई जॉब का ऑफर आ सकता है। घर में सुख-
शांति बनी रहेगी हलाकि वैवाहिक जीवन में भी किसी तरह का विवाद संभव है। सेहत
दुरुस्त रहेगी। समाज में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक व व्यावसायिक यात्रा
के योग रहेंगे, धार्मिक क्रियाओं में आपकी सक्रिय भूमिका रहेगी।

सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) चावल, मोती व चांदी का दान करना चाहिए।
2) हरे रंग से दूर रहें ।
3) अपने बटुए में चांदी के टुकड़े (चौकोर आकार) रखें; घर की अलमारी में चाँदी का टुकड़ा रखना चाहिए अथवा
अपने गले में चांदी का चन्द्रमा बनाकर लॉकेट की तरह धारण करना चाहिए।
4) माता का आशीर्वाद अहम भूमिका निभाएँगे।
5) कन्याओं को खीर बनाकर भोजन करना चाहिए।
6) खाने में दही शामिल करना चाहिए।
7) भगवान भोले शंकर की पूजा करनी चाहिए एवं दूध से अभिषेक करना चाहिए।
8) सुबह दूध में भिंगोकर चावल गाय को खिलानी चाहिए।

सिंह (Leo)राशि के बारे में Jul 23 – Aug 22
राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रत्न: माणिक्य | शुभ रुद्राक्ष: एक मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पूरब
साप्ताहिक राशिफल ( ०८ अक्टूबर २०१७ – १४ अक्टूबर २०१७)

इस सप्ताह आर्थिक लाभ मिलने के शुभ संकेत हैं, कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन
प्रसन्‍न रहेगा, कार्य क्षेत्र में आपकी साख बढ़ सकती है और करियर में भी उन्नति संभव है,
सीनियर्स से आपको सहायता प्राप्त होगी। आमदनी के साथ साथ ख़र्च भी बढ़ेगी। यह सप्ताह
विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा, कम मेहनत से भी अधिक परिणाम मिलेंगे, किसी नई
जॉब का ऑफर आ सकता है। इस सप्ताह घरेलू जीवन को लेकर आप असंतुष्ट रहेंगे, घर में
किसी से अनबन हो सकती है अतः वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह
आपको कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। मांगलिक कार्यों में रुझान बढेगा।

सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) उगते सूर्य की उपासना करे, नित्य सूर्य को ताम्बे के लोटे से जल अर्पण करे साथ ही पीले रंग के चन्दन से अर्क दे
और ११ सूर्य नमस्कार करें।
2) तुलसी के पौधे पर हर शाम घी का दीपक लगायें।
3) रविवार को गायों को सूर्य के समान रोटी बना के स्वयं के हाथ से खिलाये।
4) मांस -और शराब को हाथ भी न लगाये न पीये न किसी को पिलाये।
5) सूर्य यज्ञ करवा सकते है, सूर्य के जाप कर सकते है।
6) गायत्री यज्ञ भी किया जा सकता है।
7) आदित्य हृदय स्तोत्र का प्रतिदिन सुबह स्नान करके पाठ करना चाहिए।
8) जब आप किसी विशेष काम से घर से बाहर निकलें तो गुड़ की एक डली मुंह में डाल पानी पिएं फिर जाएं।
9) ब्राह्मणों को तांबे के बर्तन में गेहूं का दान देना चाहिए।

कन्या (Virgo) राशि के बारे में Aug 23 – Sep 22
राशि स्वामी: बुध | शुभ रत्न: पन्ना | शुभ रुद्राक्ष: चार मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर
साप्ताहिक राशिफल ( ०८ अक्टूबर २०१७ – १४ अक्टूबर २०१७)

इस सप्ताह सितारे आपके साथ हैं, कार्यक्षेत्र में मेहनत आपको अच्छे परिणाम दिलाएगी,
आगे बढ़ने के लिए आपके पास कई मौके आएंगे। विभिन्न स्रोतों से भी आपको लाभ संभव
है, अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है, कोई रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल
सकती है। इस सप्ताह छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, छात्रों का पढ़ाई से मन
भटक सकता है। वैवाहिक सुख भी प्राप्त होगा परन्तु परिवार में माता-पिता या किसी बड़े
से विवाद हो सकता है, बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें। समाज में आपकी
ख्याति, मान-सम्मान बढ़ेगा,सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। अपनी सेहत पर भी ध्यान दें।

सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) सख्त शाकाहारी बनें, मांस-मदिरा से परहेज करना चाहिए।
2) किसी भी मंदिर में दूध और चावल दान करें।
3) बंदरों को गुड़ दान करना चाहिए।
4) खाने से पहले हर दिन कौवे को खाना खिलाओ।
5) रोज चांदी का गिलास से पानी पिए।
6) पक्षियों को दाना डालना शुभ है।
7) सोने और चाँदी की चेन धारण करना चाहिए।
8) गाय को प्रतिदिन हरी घास अथवा पालक खिलाएं।
9) बुध की वस्तु जैसे मूंग की दाल, हरे रंग की चूड़ी बुधवार के दिन दान करें।
10) प्रतिदिन दुर्गा मां की पूजा करनी चाहिए और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

तुला (Libra) राशि के बारे में Sep 23 – Oct 23
राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रत्न:  हीरा | शुभ रुद्राक्ष: छह मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण पूरब
साप्ताहिक राशिफल ( ०८ अक्टूबर २०१७ – १४ अक्टूबर २०१७)

इस सप्ताह सितारे आपसे रुठे हुए हैं, कार्यक्षेत्र में कार्य का बोझ रहेगा, वित्तीय मामलों से
जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें। लंबी यात्रा के योग हैं, विदेश यात्रा पर जा सकते
हैं। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाना कठिन होगा। बेरोजगारों को अभी और भागदौड़
करनी पड़ सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्‍ते और मधुर होंगे, रोमांस का
आनंद मिलेगा और जीवनसाथी संग प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा।
चोट लगने की आशंका है इसलिए गाड़ी चलाते समय बहुत सतर्क रहें। आपकी सेहत कुछ
कमज़ोर रह सकती है, माता जी की सेहत में गिरावट देखी जा सकती है।

सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) माता का आशीर्वाद अहम भूमिका निभाएँगे।
2) दही से स्नान लाभदायक होगा।
3) शहद, सौंफ और खाण्ड आदि का दान बहुत लाभदायक होगा।
4) जीवन-संगिनी का सम्मान करना लाभदायक माना जाता है।
5) माता को खीर का भोग लगाने लाभदायक माना जाता है।
6) काली या लाल गाय की सेवा करना या पालना शुभ माना जाता है।
7) शुक्र की वस्तु का दान करना चाहिए जैसे दूध, मोती, दही।
8) माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए।

वृश्चिक (Scorpio) राशि के बारे में Oct 24 – Nov 22
राशि स्वामी: मंगल | शुभ रत्न: मूंगा | शुभ रुद्राक्ष: तीन मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: दक्षिण
साप्ताहिक राशिफल ( ०८ अक्टूबर २०१७ – १४ अक्टूबर २०१७)

यह हफ्ते भाग्‍य आपके साथ है, काम के प्रति आप दृढ़ निश्चयी रहेंगे, कार्यक्षेत्र में सीनियर्स
आपकी मदद करेंगे। कई स्रोतों से आपको धन लाभ होने की संभावना है, शेयर मार्केट में
निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। छात्रों को इस सप्ताह मेहनत करने के लिए तैयार
रहना होगा हलाकि परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है, समय
आपके अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में विवाद होने के संकेत हैं, घरेलू जीवन में किसी तरह
का उतार-चढ़ाव नज़र आ सकता है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। चोट लगने की
आशंका है इसलिए गाड़ी चलाते समय बहुत सतर्क रहें। धार्मिक कार्यों में आपका मन
लगेगा। स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें, माता जी की सेहत में कमी आ सकती है।

पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की भी संभावना है।
सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) शनिवार हनुमान जी को लाल लंगोट चढाएं।
2) प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
3) पास के मंदिर में मिठाई दान करें।
4) दूध, गुड़ और चावल का मंदिर में दान करें।
5) बन्दरों को गुड़ चना देना चाहिए।
6) हमेशा एक लाल रंग रूमाल या नैपकिन ले।
7) रात को सर के पास पानी रखकर सोएं और इस जल को सुबह पेड़ में डाल दें।

धनु (Sagittarius) राशि के बारे में Nov 23 – Dec 21
राशि स्वामी :गुरु | शुभ रत्न:पुखराज | शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पूरब

साप्ताहिक राशिफल ( ०८ अक्टूबर २०१७ – १४ अक्टूबर २०१७)
यह सप्ताह भाग्‍य आपके साथ है, काम के प्रति आपके अंदर जोश और उत्साह बना रहेगा,
कारोबार में भी इज़ाफा होगा, शेयर बाजार आपको मुनाफा दे सकता है, उच्च लाभ प्राप्त
होने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है,
अच्छे परिणाम मिलने के प्रबल संभावना है, समय आगे की योजना बनाने के लिए शुभ है।
घरेलू जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। प्यार का इजहार
करने के लिए यह समय अच्छा है। अध्यात्म से आपका जुड़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य के
लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) पीला चंदन लगाना चाहिए व बृहस्पतिवार के दिन पीला वस्त्र पहनना चाहिए।
2) वृद्धों और अनाथों को केले या मिठाई दान करें।
3) किसी भी मंदिर में हल्दी दान करें।
4) सोने के गहने पहने।
5) गैर-शाकाहारी भोजन और अलकोहोल से दूर रहें।
6) घी का दीपक जलाकर बृहस्पतिवार के दिन केले की पूजा करनी चाहिए।
7) किसी भी नए काम शुरू करने से पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद लें।

मकर (Capricon) राशि के बारे में Dec 22 – Jan 20
राशि स्वामी: शनि | शुभ रत्न: नीलम | शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पश्चिम
साप्ताहिक राशिफल ( ०८ अक्टूबर २०१७ – १४ अक्टूबर २०१७)

इस सप्ताह किस्मत साथ देगी, अर्थ मामलों में कई सफलताएं प्राप्त होंगी, आर्थिक मुद्दों को
लेकर की गई यात्रा सफल होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यह सप्ताह
विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कम मेहनत से भी अधिक परिणाम मिलेंगे। किसी नई
जॉब का ऑफर आ सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको प्रेम और रोमांस का मिश्रण
देखने को मिलेगा, घर में सुख-शांति बनी रहेगी, भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। बीमार लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा
होगा परन्तु परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमान जी का दर्शन करना चाहिए।
2) बंदरों की सेवा और केले के पेड़ में दूध देना चाइये।
3) रोटी पर सरसों तेल लगकार गाय को अथवा कुत्ते को खिलाना चाहिए।
4) गाय व बैल को दूध-चावल खिलाना चाइये।
5) दस अंधजनों को भोजन करना चाहिए और शराब से दूर रहना चाहिए।
6) चांदी का चौकोर टुकड़ा हमेशा अपने पास रखें।
7) शनिवार के दिन दूध और काले तिल से पीपल की पूजा करनी चाहिए।
8) शनिवार के दिन शनि मंदिर में दीप दान दें।

कुंभ (Aquarius) राशि के बारे में Jan 21 -Feb 18
राशि स्वामी: शनि | शुभ रत्न: नीलम | शुभ रुद्राक्ष: सात मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: पश्चिम

साप्ताहिक राशिफल ( ०८ अक्टूबर २०१७ – १४ अक्टूबर २०१७)
यह सप्ताह सितारे आपके साथ हैं, करियर में उन्नति होगी, आमदनी में वृद्धि हो सकती है,
अचानक आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका
मन प्रसन्‍न रहेगा। लंबी व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे। छात्रों को इस सप्ताह मेहनत
करने के लिए तैयार रहना होगा। बेरोजगारों को अभी और भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
वैवाहिक जीवन में भी उथल-पुथल रह सकती है हलाकि परिवार में भी सब सामान्य
होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा, बीमार लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य
अच्‍छा होगा और मन खुश रहेगा। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। आध्यात्मिक क्रिया-
क्लापों एवं दान धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।

सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) शनिवार और मंगलवार के दिन हनुमान जी का दर्शन करना चाहिए।
2) रोटी पर सरसों तेल लगकार गाय को अथवा कुत्ते को खिलाना चाहिए ।
3) बंदरों की सेवा और केले के पेड़ में दूध देना चाइये।
4) बेघर लोगों को जूते का दान करें।
5) छोटे चांदी की गेंदों को खरीदें और अपनी जेब या हैंडबैग में हमेशा रखें।
6) शाकाहारी बनें और अल्कोहोल छोड़ दें।
7) झूठ बोलने से बचे।
8) अधिक गहरे हरे रंग के कपड़े पहनें।
9) अंधा लोगों की सहायता करें।
10) शनिवार के दिन दूध और काले तिल से पीपल की पूजा करनी चाहिए।
11) शनिवार के दिन शनि मंदिर में दीप दान दें।

मीन राशि के बारे में (Pisces) Feb 19 – Mar 20

राशि स्वामी :गुरु | शुभ रत्न:पुखराज | शुभ रुद्राक्ष: पांच मुखी रुद्राक्ष | शुभ दिशा: उत्तर पूरब
साप्ताहिक राशिफल ( ०८ अक्टूबर २०१७ – १४ अक्टूबर २०१७)
इस सप्ताह समय आपके अनुकूल नहीं है, ख़र्चों में वृद्धि संभव है, धन की बचत पर ध्यान
दें। कठिन परिश्रम से आपको लाभ प्राप्त होगा। छात्रों को करियर में उतार-चढ़ाव की
परिस्थितियां आ सकती हैं, अधिक मेहनत करने की जरूरत है, एकाग्रता बनाए रखें।
वैवाहिक जीवन के लिए वीकेंड शानदार रहने वाला है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा,
किसी मेहमान के आने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य या स्वम का स्वास्थ्य
बिगड़ सकता है, चोट लगने की आशंका है इसलिए गाड़ी चलाते समय बहुत सतर्क रहें।
इस सप्ताह आपका आध्यात्म की ओर झुकाव बढेगा।

सप्ताह हो अच्छा बनाने के उपाय:
1) माता दुर्गा की आराधना कर भोग लगाकर आशीष लेना शुभ व कल्याणकारी रहेगा।
2) मुर्गे को दाना देना व साधू या पंडित को वस्त्र दान देने से भी राहत मिलेगी।
3) घी, आलू व कपूर मंदिर में दान करना चाइए।
4) गैर-शाकाहारी भोजन और अलकोहोल से दूर रहें।
5) धार्मिक स्थलों पर बादाम दान, माथे पर केसरिया तिलक लगाना शुभ होगा।
6) सोने के आभूषण हमेशा धारण रखने शुभ होगा।
7) पीला चंदन लगाना चाहिए व बृहस्पतिवार के दिन पीला वस्त्र पहनना चाहिए।
8) वृद्धों और अनाथों को केले या मिठाई दान करें।
9) किसी भी मंदिर में हल्दी दान करें।
10) घी का दीपक जलाकर बृहस्पतिवार के दिन केले की पूजा करनी चाहिए।