रोज नहाना अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है। शास्त्रों में जल्दी उठने नहाने के फायदों के बारे में बताया गया है। शास्त्रों में नहाने के लिए सुबह का सबसे अच्छा टाइम बताया गया है। माना जाता है जो लोग सूर्योदय के समय स्नान करते हैं, उन्हें अक्षय पुण्य के साथ ही स्वस्थ और शक्तिशाली शरीर प्राप्त होता है। आइए आज हम सुबह जल्दी उठकर नहाने के फायदों के बारे में जानेंगे-
इस श्लोक में लिखें हैं नहाने के लाभ
गुणा दश स्नान परस्य साधो रूपञ्च तेजश्च बलं च शौचम्।
आयुष्यमारोग्यमलोलुपत्वं दु:स्वप्रनाशश्च यशश्च मेधा:।।
1. जो लोग सुबह उठकर जल्दी नहाते हैं वे सदैव सुंदर बने रहते हैं और लंबे समय तक जवान नजर आते हैं।
2. जल्दी स्नान करने से व्यक्ति के तेज में वृद्धि होती है। त्वचा का आकर्षण बढ़ जाता है।
3. सुबह स्नान करने से शरीर मजबूत बनता है। कई मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
4. इससे वैचारिक पवित्रता बढ़ती है। मन में गलत विचार नहीं आते हैं। मन से गलत विचार नष्ट हो जाते हैं।
5. शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है, जिससे स्वास्थ्य ठीक रहता है।
6 .जल्दी उठने से मानसिक शक्ति में विकास होता है।
[jwplayer Pj3izxy4]
7. ब्रह्म मुहूर्त में बिस्तर छोड़ देने से अशुद्ध विचार और बुरे सपनों से मुक्ति मिल जाती है।
8. जो व्यक्ति सुबह जल्दी स्नान करता है इससे आलस्य दूर होता है। काम करने के लिए श्रेष्ठ शक्ति प्राप्त होती है।
9. शास्त्रों में माना जाता है कि जल्दी नहाने वाले व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।