मेष- सरकारी कामों बनेंगे। बॉस से मदद मिल सकती है। लाल रंग अपने पास रखें। पुराने अटके हुए कामों में कोई बदलाव नहीं हो पाएगा।

वृषभ- महिलाओं से मदद मिल सकती है। धन लाभ होने की संभावना है। जीवन में स्थिरता आएगी। किसी बात को लेकर निराशा हो सकती है। चंदन से बना इत्र इस्तेमाल करें।

मिथुन- सरकारी कॉन्ट्रैक्टस मिल सकते हैं। काम में आर्थिक मदद मिलेगी। काम में बॉस मदद कर सकते हैं। विचारों में स्पष्टता लेकर आएं। नौकरी का ध्यान रखें। इस दिन मछलियों को दाना डालना शुभ हो सकता है।

कर्क- आज के दिन परिवार के साथ संबंधों में सुधार आएगा। दोस्तों से लाभ हो सकते हैं। प्रेम संबंध सुखद होंगे। पार्टनरशिप में लाभ होगा। आलस करने से बचें। चांदी के गिलास में दूध पीना आपके लिए शुभ हो सकता है।

सिंह- प्रॉपर्टी, शादी, विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। फ्यूचर प्लानिंग करें। ऊर्जा से काम करना शुभ होगा। आलस करने से बचें। आज के दिन चिड़ियों को सतनाजा खिला सकते हैं।

कन्या- किसी काम में महिलाएं आपकी मदद कर सकती हैं। वाणी पर काबू रख पाएंगे। किस्मत साथ देगी। किसी भी तरह के तनाव और बैचेनी से बचने का प्रयास करें। गंगाजल छिड़क कर ही नए या धुले कपड़े पहनें।

तुला- धोखें से बचें और निवेश को सोच-समझकर करें। आर्थिक फैसले ना लें। नारायण मंदिर में सफेद मक्खन का भोग लगाना लाभदायक हो सकता है।

वृश्चिक- मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। पार्टनरशिप से लाभ हो सकता है। परिवार में प्रेम बढ़ेगा और दोस्तों से भी सहयोग मिल सकता है। किसी से मिल रही आर्थिक मदद में कमी आएगी। तंदूर पर गुड़ की रोटी बनाकर किसी धार्मिक स्थान पर गरीब को खिलाएं।

धनु- नाम और यश बढ़ेगा, आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी के विवाद होंगे। ऑफिस में बहस ना करने से बचें। गोपी चंदन मिश्रित जल से पीपल के नीचे अर्घ्य दें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]

मकर- खर्चे बढ़ सकते हैं। नए कामों में रुचि बढ़ेगी। खूब मेहनत करें। कोई बड़ा फैसला ना लें। बरगद के नीचे चीनी मिश्रित दूध का अर्घ्य दें।

कुंभ- नए बिजनेस की नींव रख सकते हैं। भूमि से लाभ हो सकता है। नए स्थान पर विजय मिल सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक सहयोग में कमी होगी। काम का दबाव ना लें। केसर का तिलक माथे पर लगाना लाभदायक हो सकता है।

मीन- छोटी यात्रा कर सकते हैं। कानूनी मामले आपके पक्ष में रह सकते हैं। नींद आने को लेकर परेशानी हो सकती है। पीपल के नीचे तिल के तेल का दीया जलाएं।