हिंदू धर्म के कई ग्रंथों और पुराणों में आज के जीवन का सार छिपा होता है। ज्ञानीजन मानते हैं कि अगर इन ग्रंथों में लिखी गई बातों को व्यक्ति अपने आज के जीवन में अपना ले तो उसे कभी निराशा हाथ नहीं लगेगी। गरूण पुराण में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी काफी जानकारी देखने को मिलती है। जिसमें पाप, पुण्य, कर्म, स्वर्ग, नरक, ज्ञान-विज्ञान, नीति नियम और धर्म की बातें कही गई हैं। इस पुराण में मरने के बाद की भी जिंदगी के बारे में बताया गया है। जानिए और क्या कुछ जानकारी मिलती है इस पुराण से जिसे अपनाकर आप अपना जीवन सफल बना सकते हैं…
– शत्रुओं से बचने के लिए सतर्कता और चतुरता से काम लेना चाहिए। शत्रु आपको हर पल नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। इसलिए शत्रुओं को लेकर हमेशा सतर्क रहें और चतुराई के साथ उसका सामना करें। कहा गया है कि शत्रु जैसा हो उसके साथ उसी नीति अनुसार व्यवहार करना चाहिए।
– गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति को हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गंदे कपड़े पहनने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। जिससे की असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
– व्यक्ति को सफल बनने के लिए हमेशा अभ्यास करते रहना चाहिए। क्योंकि अभ्यास ही एकमात्र ऐसा मार्ग है जिससे किसी भी तरह का व्यक्ति बुद्धिमान बन सकता है।
– अपने अंदर से जलन की भावना को दूर करना चाहिए। क्योंकि किसी से जलन करने से अपना ही नुकसान होता है। इसलिए किसी की निंदा और चुगली भी नहीं करनी चाहिए।
– गरुड़ पुराण अनुसार ऐसा भोजन नहीं करना चाहिए जिसे पचाने में मुश्किल हो। क्योंकि ऐसा भोजन करने से मनुष्यों को कई बीमारियां घेर लेती हैं।
– व्यक्ति को अपनी विद्या या कला पर घमंड नहीं करना चाहिए। और ना ही किसी व्यक्ति को नीचा दिखाना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगों से मां सरस्वती अपनी कृपा वापस ले लेती हैं।
[bc_video video_id=”5975648853001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
– हमेशा अच्छे चरित्र के लोगों से दोस्ती करनी चाहिए। क्योंकि गलत लोग खुद के साथ-साथ आपका भी नुकसान करवा सकते हैं।
– गरुण पुराण अनुसार किसी को दुखी करके कमाया हुआ धन अच्छा नहीं होता है। इसलिए धन हमेशा ईमानदारी से कमाना चाहिए।
– सुबह देर तक सोना व्यक्ति की उम्र को कम करता है। इसलिए सुबह जल्दी उठना चाहिए। क्योंकि ब्रह्म मुहूर्त की वायु को सबसे शुद्ध माना गया है।