Health Horoscope Today: मेष राशिफल: शरीर में आलस रहने के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा। इसलिए ज्यादा से ज्यादा आराम करने की सलाह आपको दी जाती है।

वृषभ राशिफल</strong>: कहीं जाने की जल्दबाजी ना करें। क्योंकि दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी मित्र की खराब सेहत के चलते अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं।

मिथुन राशिफल: परिवार में किसी सदस्य की सेहत काफी ज्यादा खराब हो सकती है। जिस कारण अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहने के आसार हैं।

कर्क राशिफल: बच्चों को बिजली उपकरणों से दूर रखें। परिवार में बुजुर्ग लोगों की सेहत का भी खास ध्यान रखना होगा। रक्तचाप संबंधी समस्या भी परेशान कर सकती है।

सिंह राशिफल: गुस्से पर काबू रखना होगा नहीं तो ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। योग और ध्यान करना आपकी सेहत के लिए लाभकारी साबित होगा।

कन्या राशिफल: कन्या राशि के जातकों को श्वास संबंधी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें और दक्षिण दिशा की यात्रा करने में सावधानी बरतें।

तुला राशिफल: मोटापे से ग्रसित जातक आज परेशान हो सकते हैं। आज आप अपने शरीर को फिट करने के लिए कुछ स्वास्थ्य टिप्स ले सकते हैं। डाइट में परिवर्तन किया जा सकता है।

वृश्चिक राशिफल: वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आग संबंधी काम करते समय सावधानी बरतें।

धनु राशिफल: आज आपको पानी से खतरा है। इसलिए गहरे पानी से दूरी बनाए रखें। लेकिन बुजुर्ग लोगों की खराब सेहत में सुधार आ सकता है।

मकर राशिफल: कान, कमर और सिर में दर्द रह सकता है। आपको आराम करने की जरूरत है। काम के चक्कर में शरीर के साथ लापरवाही करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

कुंभ राशिफल: शरीर में भरपूर मात्रा में ऊर्जा रहने वाली है। जिस कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकेंगे। मन शांत और प्रसन्न रहेगा।

मीन राशिफल: योग और आध्यात्म की सहायता से आप अपने गुस्से और मन पर काबू कर पाएंगे। जिस कारण आप काफी सकारात्मक महसूस कर सकते हैं। किसी मित्र की सेहत में भी सुधार आने की संभावना है।