ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखकर यह जाना जा सकता है कि आपको कौन सा रोग हो सकता है। राशि के मुताबिक जातकों को अलग-अलग रोग हो सकता है इसलिए आइए जानते हैं राशि के मुताबिक कौन सा रोग हो सकता है।

1. मेष – मेष राशि के जातकों को आंख संबंधी परेशानी हो सकती है। मुख रोग, सिर दर्द और मानसिक तनाव होने की अधिक संभावना होती है।

2. वृषभ – वृषभ राशि के जातक को गले और श्वास संबंधी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा आंख, नाक एवं गले संबंधी परेशानी हो सकती है।

3. मिथुन – मिथुन राशि के जातक को ब्लड प्रेशर संबधी, श्वास तथा फुफ्फुस रोग हो सकता है।

4. कर्क- कर्क राशि के जातक को दिल संबंधी तथा रक्तविकार संबंधी कोई रोग हो सकता है।

5. सिंह-  सिंह राशि के जातक को पेट रोग तथा वायु विकार होने की अधिक संभावना होती है।

6. कन्या- कन्या राशि के जातक को पाचन संबधी परेशानी के साथ हार्ट और कमर दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

7. तुला- तुला राशि के जातक को मूत्राशय के रोग, शुगर जैसी बीमारी होने की अधिक संभावना होती है।

8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोगों को गुप्त रोग होने की अधिक संभावना होती है।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]

9. धनु- धनु राशि के जातक को यकृत रोग, रक्त दोष तथा हड्डियों में परेशानी हो सकती है।

10. मकर– मकर राशि के जातक को वातरोग, चर्मरोग, शीतरोग तथा रक्तचाप जैसी बीमारी हो सकती है।

11. कुंभ– कुंभ राशि के जातक को मानसिक तनाव के साथ ऐंठन, गर्मी जैसी समस्या हो सकती है।

12. मीन- मीन राशि के जातक को एलर्जी, गठिया, चर्मरोग तथा रक्तविकार जैसी समस्या होने की अधिक संभावना होती है।