दैनिक राशिफल: संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करेंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 75 % होगा। टैरो राशिफल: पैसों का रिस्क लेने से बचें। आर्थिक लेन-देन से बचें। प्रॉपर्टी में लाभ मिलेगा। किसी काम के लिए ज्यादा योजना ना बनाएं। ऑफिस में लाल रंग का प्रयोग करें। लव राशिफल: पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। अपनी भावनाएं प्रेमी पर ना थोपें। आज किसी को प्रपोज करने के लिए समय अनुकूल है। पार्टनर को खुश करने के लिए आपको कुछ बातों को इग्नोर करना पड़ेगा।
वित्त राशिफल: आज के दिन अपने कार्यालय में अपनी बढ़ती हुई इज्जत के अनुरूप कार्य करें। आज आप काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। आपका कारोबार अच्छा चलेगा इसलिए आप अधिक व्यस्त रहेंगे। इस दौरान आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इस धन को अच्छी तरह से बचा कर रखें। इसे किसी अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं।
स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको पार्टनर की सेहत की चिंता रहेगी। लेकिन आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि पार्टनर का स्वास्थ्य जल्दी ठीक हो जाएगा। इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। उन्हे स्वच्छ हवा में ले जायें। आप उन पर नजर रखें और पता करें की उन्हे क्या अच्छा लगता है और उसी के अनुसार उनके साथ समय बितायें।