दैनिक: माता-पिता का सहयोग मिलेगा।आप व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे जिसके कारण लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। किसी पैतृक सम्‍पत्ति से धनलाभ हो सकता है। वाहनसुख मलेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 79 % होगा। टैरो राशिफल: दांपत्य संबंध मधुर होंगे। धन लाभ होने की संभावना है। महिला मित्रों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। वाणी पर संयम रखें, इसके कारण विवाद हो सकता है। किसी मंदिर में तांबे का लोटा दान करें। लव राशिफल: सहयोगी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। आज की शाम पार्टनर के साथ बाहर बिताने का प्रयास करें। इससे नीरसता खत्म होगी। पति-पत्नी के लिए आज का दिन अच्छा होगा। कुछ लोग प्यार को शादी में बदलने का मन बना सकते हैं। किसी दोस्त से संबंध मजबूत हो सकते हैं।

वित्त राशिफल: कारोबार में विस्तार करने के लिए अभी समय आपके अनुकूल नहीं है। इसलिए अभी आप इंतजार करें। जिससे आप आने वाले नुकसान से बच सकते हैं। आज आपका धन अधिक खर्च हो सकता है। आने वाले समय के लिए रुपए की बचत करें।

स्वास्थ्य राशिफल: माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। संतान पक्ष के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज पार्टनर की सेहत की चिंता रहेगी। आज आप इस तरह की चिंता ना करें वरना इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।