दैनिक: आय एवं खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पिता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों से भेंट हो सकती है। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। घर से बाहर सर्तक रहें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है फिरोजी और आपका भाग्य 75 % होगा। टैरो राशिफल: पिता का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। मन में मायूसी बढ़ सकती है। करियर में किसी तरह का बदलाव अभी नहीं है। पारिवारिक मसले परेशान कर सकते हैं। जल में केसर मिलाकर सूर्य को अर्ध्य दें। लव राशिफल: आज आपको शादी का प्रपोजल मिल सकता है। आप अपने प्रेम संबंधों में मिठास लाने का प्रयास करें। रिलेशनशिप में मनमुटाव हो सकता है लेकिन बाद में सब ठीक होगा। पार्टनर से उपहार मिल सकता है।

वित्त राशिफल</strong>: आप इस समय नई चीजों के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं। जिससे भविष्य में उस काम को शुरू कर सकते हैं। यदि आप किन्हीं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खरीदने या उनमें पूंजी निवेश करने के लिए विचार कर रहे हैं तो आपके लिए समय अनुकूल नहीं है और आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए फिलहाल किसी प्रॉपर्टी या प्रतिष्ठानों में निवेश ना करें।

स्वास्थ्य राशिफल: आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें ताकि कोई स्वास्थ्य विकार न हो। मानसिक तनाव लेने से बचें। संतान पक्ष के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज आप सीखेंगे कि खुद को किस प्रकार अच्छी तरह प्रकट किया जा सकता है। जिससे दूसरे आप को आसानी से समझें।