मेष- पार्टनर जिंदगी को खुशनुमा कर सकता है। दुनिया की भागदौड़ से दूर रहकर पार्टनर के साथ समय बिता पाएंगे। आज आपका प्यार महसूस करवा सकता है कि आपके लिए उससे ज्यादा कोई खास नहीं है। प्रेम का इजहार करने के लिए अच्छा दिन हो सकता है।
वृषभ- आज ऐसे प्रेमी से मुलाकात हो सकती है जिसने अभी तक किसी को आपके बारे में बताया नहीं है। ये प्रेमी आपके जीवन में खुशियों के रंग भर सकते हैं।
मिथुन- आपको चाहने वाले लोग आपके पास रह सकते हैं। आज देख पाएंगे कि कौन आपके लिए अच्छा सोचता है और कौन दूसरे पक्ष में है। आज सच्चे दोस्तों की पहचान कर पाएंगे।
कर्क- आज पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा कर पाएंगे। दोनों तरफ से प्रेम बढ़ सकता है, जिससे संबंध पूर्ण होंगे। जिंदगी में रोमांस के रंग भरने का प्रयास करें।
सिंह- आज रिश्तों की गहराई बढ़ेगी। किसी बात को लेकर परेशान हैं तो पार्टनर की मदद अवश्य लें। पार्टनर की बात को समझें, स्वभाव में चिड़चिड़ापन ना लेकर आएं।
कन्या- संबंध को गहरा करने के प्रयास रिश्तों में मिठास भरेंगे और आज पार्टनर के परिवार वालों से मिलने की संभावना बन सकती है। कोशिश करें कि किसी बात में कमी ना रहे।
तुला- आज पार्टनर पर से हर तरह के शक को किसी तरह की बहस का रुप देने से बचें। ज्यादा समस्या होने पर दोस्तों और परिजनों की सहायता ले सकते हैं। किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले अपने दिल की बात सुनें।
वृश्चिक- पार्टनर अगर आपसे दूर है तो उससे आज निरंतर संवाद कर सकते हैं। कई अड़चने भी आ सकती हैं। अपनी बात जाहिर करें लेकिन पार्टनर की बात को भी सुनें।
धनु- आज पार्टनर के साथ रोमांस में घर-परिवार वालों का साथ भी मिल सकता है। आज रिश्तेदारों की तरफ से रिश्ता भी आने की संभावना नजर आ रही है। इन संभावनाओं को गंभीरता से लें।
मकर- आज अपनी झिझक को छोड़कर प्यार का इजहार करना होगा। इससे पार्टनर भी खुश होगा और जीवन में रोमांस आएगा। अपने मन की अनुभूति को जरुर पार्टनर को बताएं।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]
कुंभ- आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। ये समझना मुश्किल हो जाएगा कि रिश्तों में से गलतफहमियां किस तरह से दूर की जाएं। इन सबसे बचने में आपकी समझदारी ही काम आएगी। अपने पार्टनर से शांत होकर पेश आएं।
मीन- आज माता-पिता आपके लिए पार्टनर की खोज पूरी कर सकते हैं। आप की तलाश से पहले माता-पिता की पसंद के अनुसार रिश्तों में बंधना पड़ सकता है।