Aaj Ka Rashifal 05 August 2025 (आज का राशिफल 05 अगस्त 2025): वैदिक पंचांग के अनुशार आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक है। वहीं इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज  चतुर्थ मंगला गौरी व्रत, श्रावण पुत्रदा एकादशी, दामोदर द्वादशी, भद्रा, विंछुड़ो, गण्ड मूल, रवि योग, विडाल योग है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज कई कुछ राशियों के लोग कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। साथ ही उधार धन मिल सकता है। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

12 महीने बाद लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से इन राशियों के शुरू होंंगे अच्छे दिन, शुक्र और बुध ग्रह की रहेगी असीम कृपा, आकस्मिक धनलाभ के योग

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं को नई दिशा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा जिससे रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। परिजनों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

11 अगस्त से चमक सकती है इन राशियों की किस्मत, ग्रहों के राजकुमार बुध होंगे मार्गी, आकस्मिक धनलाभ के योग

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन धन संबंधित मामलों में लाभदायक रहेगा। निवेश करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में सौहार्द रहेगा। जीवनसाथी से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सफलता मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मानसिक रूप से थोड़ी अस्थिरता महसूस हो सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति बेहतर होगी। कामकाज में फोकस बनाए रखें, लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। नए लोगों से मिलने के मौके मिलेंगे जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

किसी रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, लेकिन बातचीत से हल निकलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर अत्यधिक थकान से बचें। यात्रा का योग बन सकता है, लेकिन सावधानी जरूरी है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन नई योजनाओं के लिए अनुकूल है। भाग्य आपके पक्ष में है, जिससे कई काम आसानी से पूरे होंगे। आर्थिक लाभ के संकेत हैं, खासकर व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। संतान से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से स्थिति को संभाल लेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है, ध्यान और योग से लाभ मिलेगा। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। परिवार के साथ समय बिताना लाभदायक रहेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)

आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनका प्रभाव आपके भविष्य पर पड़ेगा। किसी पुराने कर्ज को चुकता करने का अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में थोड़ी कटुता हो सकती है, संवाद में मधुरता बनाए रखें। शाम के समय मनपसंद कार्य करने से तनाव कम होगा।

27 साल बाद दंडाधिकारी शनि करने जा रहे गुरु के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आत्मनिरीक्षण का है। किसी पुरानी बात को लेकर मन में खिन्नता हो सकती है, लेकिन आगे बढ़ने की सोच ही आपको सफलता दिलाएगी। ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। नए विचारों पर काम करने का समय है। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज भाग्य का सितारा बुलंदी पर है। यात्रा या विदेश संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति का योग बन रहा है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपको अपने निर्णयों में दृढ़ता रखनी होगी। कार्यस्थल पर कोई बड़ा बदलाव संभव है। वरिष्ठों से सलाह लें, फायदा होगा। आर्थिक रूप से दिन संतुलित रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। रिश्तों को समय देना आवश्यक है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जो भावनात्मक रूप से सशक्त बनाएगी। काम में तेजी आएगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। नौकरी या व्यापार में तरक्की के संकेत हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025