Aaj Ka Rashifal 12 July 2025 (आज का राशिफल 12 जुलाई 2025): श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि पूरे दिन रहने वाली है। इसके साथ ही आज उत्तराषाढ़ा, श्रवण नक्षत्र के साथ विष्कुंभ, प्रीति, त्रिपुष्कर के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, आज का दिन कई राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। भगवान शिव की कृपा से कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके आत्मविश्वास को निखारने वाला है। कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को सराहा जाएगा। परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा। निवेश से पहले अच्छे से सोच-विचार करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज आपको किसी पुराने मामले में राहत मिल सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है, लेकिन साथ ही आय के स्रोत भी सक्रिय रहेंगे। दांपत्य जीवन में तालमेल की ज़रूरत होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
दिन रोमांचक रहेगा। कोई नया विचार या योजना आपके मन को उत्साहित कर सकती है। प्रेम संबंधों में सकारात्मक मोड़ आ सकता है। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ मिल सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। सामाजिक रूप से सक्रिय रहना फायदेमंद होगा।
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
किसी पुराने रिश्ते को लेकर भावनाएं उभर सकती हैं। बेहतर होगा कि अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। दिन का दूसरा हिस्सा बेहतर रहेगा।
सिंह आज का राशिफल ( Leo Horoscope Today)
आज आप अपने व्यक्तित्व और नेतृत्व से सभी को प्रभावित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं को समर्थन मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। घर में किसी धार्मिक आयोजन की चर्चा हो सकती है। विद्यार्थियों को कोई नई सीख मिलेगी।
कन्या आज का राशिफल ( Virgo Horoscope Today)
मन शांत रहेगा और कार्यों में स्थिरता बनी रहेगी। कोई पुराना कर्ज चुकता हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। दफ्तर में आपका योगदान सराहा जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन देर रात तक जागने से बचें।
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
आपके भीतर की रचनात्मकता आज सामने आएगी। कला, लेखन या डिजाइन से जुड़े लोग कुछ नया करने की प्रेरणा पा सकते हैं। प्रेम जीवन में पारदर्शिता ज़रूरी होगी। आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें। किसी नजदीकी से भावनात्मक बात हो सकती है।
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। किसी निजी बात को लेकर चिंता रह सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें। घर में किसी की बात चुभ सकती है, लेकिन धैर्य रखें। योग और प्राणायाम से राहत मिलेगी।
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। नए अवसर सामने आ सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति या कार्य में बदलाव संभव है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यात्रा का योग है जो लाभकारी रह सकती है। माता-पिता से सहयोग मिलेगा।
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। कोई पुराना निवेश अब लाभ दे सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। सहकर्मियों से संबंध बेहतर होंगे। आंखों की थकान या सिरदर्द हो सकता है, आराम ज़रूरी है।
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज आप निर्णय लेने में थोड़ी असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में व्यस्तता रहेगी। नींद की कमी से थकान हो सकती है।
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
दिन योजनाओं के अनुसार चलेगा। कोई नई शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। परिवार में सहयोग मिलेगा और किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। करियर में प्रगति के संकेत हैं। पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है, पानी अधिक पिएं और हल्का भोजन करें।