डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है। अगर ब्लड शुगर नियंत्रण से बाहर चला जाए तो यह दिल, किडनी, आंखों और नसों को प्रभावित कर सकता है। डायबिटीज मरीजों के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए डाइट का ध्यान रखना जरूरी है। डायबिटीज मरीज अक्सर सोचते हैं कि उन्हें शुगर कंट्रोल करने के लिए स्वादिष्ट भोजन छोड़ना पड़ेगा, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। एक्सपर्ट के मुताबिक सही फूड कॉम्बिनेशन के साथ स्वाद और सेहत दोनों को दुरुस्त रखा जा सकता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए हाई प्रोटीन और कम शुगर वाले फूड सबसे बेस्ट होते हैं। एवोकाडो, फैटी फिश और लो फैट फूड न केवल ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं बल्कि दिल और मांसपेशियों की सेहत में भी सुधार करते हैं।  इसके अलावा, साबुत अनाज, दलहन और ताजे फल और सब्जियां फाइबर से भरपूर होते हैं जो ब्लड शुगर में अचानक उतार-चढ़ाव को रोकते हैं। लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ अगर इन फूड्स को खाया जाए तो आसानी से शुगर को रिवर्स भी कर सकते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करने में भोजन की भूमिका बहुत अहम है। सही खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने, शरीर को पोषण देने और भविष्य में होने वाली जटिलताओं से बचाव करने में मदद करते हैं। यदि आप नियमित रूप से संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट का सेवन करेंगे तो आपकी सेहत में सुधार होगा और शुगर भी नॉर्मल रहेगी।

Certified exercise physiologist and a plant based health coach एक्सपर्ट जोसे टेजेरो ने इंस्टाग्राम पर कुछ फूड्स की लिस्ट शेयर की है। ये फूड बॉडी की पोषक तत्वों की डिमांड को पूरा करते हैं, बॉडी के अंगों को पोषण देते हैं, कमजोरी को दूर करते हैं और डायबिटीज नॉर्मल करते हैं। आइए जानते हैं कि डायबिटीज मरीज ब्लड शुगर नॉर्मल करने के लिए कौन-कौन से फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी (Strawberries) खाएं

डायबिटीज मरीज स्ट्रॉबेरी का सेवन करें। ये फल मीठा खाने की क्रेविंग को कंट्रोल करेगा और बॉडी को हेल्दी भी रखेगा। फाइबर, पानी, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर स्ट्रॉबेरी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। इसमें कैलोरी कम होती है, जिससे वजन कंट्रोल रहता है। ये फल डायबिटीज मरीजों के लिए सुरक्षित हैं, लेकिन सीमित मात्रा का सेवन करें।

क्विनोआ (Quinoa) खाएं

क्विनोआ में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होता है, इसमें संतृप्त वसा कम और फाइबर अधिक होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 53 है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। क्विनोआ में मौजूद फाइबर और प्रोटीन पाचन को धीमा करते हैं और ऊर्जा धीरे-धीरे रिलीज़ होती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतरीन फूड है। इसका सेवन करने से भूख कंट्रोल रहती है और डायबिटीज भी नॉर्मल रहती है।

दालें और लेगुम्स (Legumes) लें

दालें और अन्य लेगुम्स जैसे चना, राजमा और मसूर डायबिटीज के लिए फायदेमंद हैं। इनमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। विटामिन बी, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज तत्व इन्हें और भी लाभकारी बनाते हैं। लेगुम्स का नियमित सेवन टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद करता है और ब्लड शुगर नियंत्रित रखता है।

खजूर  और कोको निब्स खाएं

डायबिटीज में मिठाई की जगह डेट्स और शुगर-फ्री कोको निब्स लें। डेट्स में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और कोको निब्स में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाते हैं। यह कॉम्बिनेशन फाइबर से भरपूर और संतृप्त वसा में कम होते हैं। इनका सेवन करने से शुगर कंट्रोल होती है।

ब्रोकली (Broccoli) खाएं

एक्सपर्ट ने बताया ब्रोकली का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह कम कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट वाला, हाई फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ब्रोकोली ब्लड शुगर नियंत्रण और इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है।  गैर-स्टार्च वाली सब्जियों के साथ इसे भी डायबिटीज डाइट में शामिल किया जा सकता है।

दही के साथ इन 4 सुपरफूड्स को मिक्स करके खाएं गट हेल्थ में होगा सुधार, आंत में बढ़ जाएंगे अरबों गुड बैक्टीरिया।इस जानकारी के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।