दालचीनी हर किसी के घर में मौजूद मसाला है। यह बेहद सस्ता लेकिन बेहद फायदेमंद मसालों में से एक है। दालचीनी को वंडर स्पाइस भी कहते हैं। एक ओर जहां ये खाने का जायका बढ़ाने के काम आता है वहीं सेहत के लिहाज से भी इसके बहुत से फायदे हैं। सेहत और खूबसूरती दोनों ही चीजों के लिए दालचीनी का इस्तेमाल किया जाता है। दालचीनी में मौजूद कंपाउंड कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। जो सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। यूं तो दालचीनी अपने आप में ही एक अच्छी औषधि है लेकिन इसे दूध के साथ मिलाकर पीना और भी फायदेमंद है। दालचीनी वाला दूध कई बीमारियों में फायदेमंद है और कई बीमारियों से सुरक्षित भी रखता है। आइए जानते हैं कि दालचीनी के और क्या-क्या फायदे होते हैं।
1. दालचीनी शरीर में फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले नुकसान को रोकने में मदद करती है। इसमें पॉलीफेनॉल्स नाम का पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।
2. दालचीनी में एंटी-इन्फ्लेमेट्री प्रॉपर्टी होती है। जो कई तरह की बीमारियों को रोकने में मददगार होती है।
3. दिल के रोगों से सुरक्षा में दालचीनी बेहद फायदेमंद है। यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करती है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी यह बेहद फायदेमंद है।
4. दांतों में बैक्टीरिया से सुरक्षा दिलाने में भी दालचीनी बेहद असरदार है। सांसों की बदबू, मुंह में संक्रमण, दांतों के क्षय आदि समस्याओं के लिए दालचीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
5. डायबिटीज रोग के लिए भी दालचीनी बेहद फायदेमंद है। यग इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने का काम करता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में यह काफी मददगार होता है।
6. दालचीनी में एंटी बायोटिक और एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टी होती है। ऐसे में स्किन इर्रिटेशन, खुजली और संक्रमण जैसी समस्याओं में दालचीनी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तेल का इस्तेमाल दर्द आदि होने पर सीधे इस्तेमाल किया जा सकता है।
7. एचआईवी-1 के इलाज में भी दालचीनी का इस्तेमाल किया जाता है।