सर्दियों के मौसम में इंफेक्शन, फ्लू, खांसी-जुकाम आदि का खतरा अधिक रहता है। सर्दी के मौसम में खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है। इसके अलावा इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। सर्दियों में भूख भी ज्यादा लगती है। ऐसे में कुछ सुपरफूड का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट, बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की पर्सनल डायटीशियन और बेस्ट सेलर ऑथर रुजुता दिवेकर ने कुछ सुपरफूड बताए हैं, जो आमतौर पर सर्दियों में ही उपलब्ध होते हैं। इनके सेवन स्वास्थ्य को हेल्दी और फिट रखा जा सकता है।
सर्दियों के सुपरफूड
- बाजरा
- हरी सब्जियां
- गोंद
- तिल
- मूंगफली
बाजरा
सर्दियों के मौसम में बाजरा सेहत के लिए वरदान है। बाजरा फाइबर और विटामिन बी से भरपूर होता है और इसकी तासीर गर्म होती है। बाजरे के सेवन से मसल्स और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। बाजरे का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। जैसे पापड़, बाजरे के आटे की रोटी और लड्डू आदि।
हरी सब्जियां
सर्दियों के मौसम में कई प्रकार की सीजनल हरी सब्जियां आती हैं। जैसे- पालक, मेथी, सरसों और हरे लहसुन आदि, ये सभी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। इन सब्जियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे जलन, दर्द और कई बीमारियों से राहत मिलती है।
गोंद
सर्दियों में गोंद खाने से स्वास्थ्य को बहुत ही लाभ मिलते हैं। गोंद जोड़ों के हिस्से में लुब्रिकेशन को बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है, इसके सेवन से जोड़ों की समस्या से राहत मिलती है। इससे पाचन ठीक रहता है। इसे लड्डू के रूप में खा सकते हैं। आमतौर पर गोंद को घी में रोस्ट करके अधिक इस्तेमाल किया जाता है।
तिल
सर्दियों में तिल को सुपरफूड माना जाता है। तिल में अच्छी मात्रा में फैटी एसिड्स और विटामिन ई होता है, जो आपकी हड्डियों, बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद है। तिल का सेवन करने से हार्ट भी हेल्दी रहता है।
मूंगफली
सर्दियों में मूंगफली को बहुत ही चाव से खाया जाता है। मूंगफली को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है। मूंगफली में कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। मूंगफली एमिनो एसिड्स, पॉलीफेनॉल्स और विटामिन बी होता है।
महिलाओं के अंदर शारीरिक बदलाव, उम्र के अलग-अलग पड़ाव का असर पुरुषों के मुकाबले ज्यादा पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को अपनी उम्र के अनुसार सही डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए।