winter morning workout tips: सर्दियों की ठिठुरन में सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करना अक्सर मुश्किल लगता है। कई लोग खुद को आलसी या सुस्त महसूस करते हैं और यही कारण है कि मसल्स, जोड़ों और शरीर पूरी तरह एक्टिव नहीं होते। असल में, रात के दौरान शरीर गहरी मरम्मत और रिकवरी मोड में रहता है, जिससे मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, नर्वस सिस्टम धीमा हो जाता है और आंतरिक तापमान गिर जाता है। ऐसे में बिना तैयारी के व्यायाम करना मांसपेशियों में खिंचाव, जोड़ों में जकड़न और चोट का खतरा बढ़ा सकता है। लेकिन सही तरीके से वार्म-अप और स्मार्ट हैक्स अपनाकर आप सर्दियों में भी सुबह की एक्सरसाइज को सुरक्षित, आसान और असरदार बना सकते हैं। तो चलिए फिटनेस गुरु और लाइफस्टाइल एक्सपर्ट डॉक्टर मिक्की मेहता से जानते हैं कुछ सरल और प्रभावी, जिन्हें अपनाकर आप ठंड में भी अपने शरीर को तैयार रख सकते हैं।

सुबह शरीर क्यों रहता है ज्यादा संवेदनशील

रात के समय शरीर सबसे शांत अवस्था में होता है। नींद के दौरान मांसपेशियां ढीली होती हैं, नर्वस सिस्टम स्लो हो जाता है और शरीर का तापमान थोड़ा कम हो जाता है। यह शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसमें वह खुद को रिपेयर और रिचार्ज करता है। इसी वजह से जब हम सुबह उठते हैं, तो शरीर तुरंत एक्टिविटी के लिए तैयार नहीं होता। इस दौरान मांसपेशियां ठंडी रहती हैं, जोड़ सख्त होते हैं और लचीलापन कम होता है। सर्दियों में यह असर और ज्यादा बढ़ जाता है, क्योंकि ठंड के कारण ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है और मांसपेशियां ज्यादा अकड़ी हुई महसूस होती हैं।

ठंड में वर्कआउट क्यों बन सकता है खतरनाक?

जब शरीर ठंडा होता है, तो मांसपेशियां सही तरह से स्ट्रेच नहीं हो पातीं। ऐसे में अचानक तेज मूवमेंट करने से चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। ठंड में नर्व्स की प्रतिक्रिया भी धीमी हो जाती है, जिससे शरीर समय पर खुद को एडजस्ट नहीं कर पाता। यही वजह है कि बिना वार्म-अप किए ठंड में एक्सरसाइज करना जोखिम भरा हो सकता है।

वार्म-अप क्यों है सबसे जरूरी?

वार्म-अप का मतलब है शरीर को धीरे-धीरे एक्टिव मोड में लाना। इससे मांसपेशियों में ब्लड फ्लो बढ़ता है, ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होती है, जोड़ों में चिकनाहट आती है और शरीर चोट से बचा रहता है। जब शरीर गर्म होता है, तो वही एक्सरसाइज आसान और सुरक्षित लगती है।

सर्दियों में वर्कआउट को सुरक्षित बनाने के आसान तरीके

  • एक्सरसाइज से पहले गुनगुने या गर्म पानी से नहाएं। इससे शरीर का तापमान बढ़ता है और मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं।
  • वर्कआउट से पहले हल्के हाथों से तेल या बाम से मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
  • वार्म-अप की शुरुआत हल्की मूवमेंट से करें और धीरे-धीरे बड़े मसल ग्रुप्स को एक्टिव करें।
  • बहुत ठंडी जगह पर वर्कआउट करने से बचें। कोशिश करें कि जगह सामान्य या हल्की गर्म हो।
  • एक्सरसाइज की तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ाएं, अचानक जोर न लगाएं।
  • अगर शरीर में ज्यादा जकड़न, दर्द या खिंचाव महसूस हो तो रुकें। दर्द को नजरअंदाज न करें।

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR में स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई है। हालात ऐसे हैं कि सुबह के समय कई इलाकों में विजिबिलिटी लगभग जीरो तक पहुंच गई है। इसका असर सिर्फ ट्रैफिक पर ही नहीं, बल्कि लोगों की सेहत पर भी साफ नजर आ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें…