पेट सफा तो हर रोग दफा ये कहावत पूरी तरह दुरुस्त है। पेट सारी बीमारियों की जड़ है। खराब डाइट और बिगड़ता लाइफस्टाइल पेट से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा रहा है। पेट की परेशानियों में आंत की परेशानी लोगों को बेहद परेशान कर रही है। आंतों से जुड़ी परेशानी के लक्षणों की बात करें तो इसकी वजह से पेट में ऐंठन, पेट दर्द,पेट में सूजन और भूख कम लगने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। हम जो भी खाते हैं उसके पचने के बाद अपशिष्ट पदार्थ आंतों में जमा होते रहते हैं जो मल के रूप में बाहर निकलते हैं। आंतों में परेशानी होने पर आंतों में गंदगी का बोझ बढ़ने लगता है और आंतों की परेशानी बढ़ने लगती है।

ईएनटी, हेड एंड नेक सर्जन रोहिणी राधाकृष्णन ने बताया अगर कोलन की रेगुलर सफाई की जाए तो सेहत पर इसका सकारात्मक असर दिखता है। कोलन की सफाई होने से मानसिक स्थिति बेहतर होती है,इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है,वजन कंट्रोल रहता है और कोलन कैंसर का खतरा भी कम रहता है। अगर आप कुछ खास फूड्स का सेवन करें तो आसानी से कोलन को घर में ही क्लीन कर सकते हैं। आइए कुछ टिप्स जानते हैं जो कोलन को क्लीन करते हैं और पाचन को दुरुस्त करते हैं।

पाचन के लिए क्यों जरूरी है कोलन की सफाई

बड़ी आंत की सफाई करना जरूरी है। अगर आंत की सफाई नहीं की जाए तो गैस्ट्रोइनटेस्टिनल ट्रैक्ट में मौजूद टोक्सिंस गठिया और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है। कोलन की सफाई करने पर उससे टोक्सिन हट जाते हैं। इससे एनर्जी के स्तर में सुधार होता है और इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है।

पानी का अधिक सेवन करें

कोलन को साफ रखना है तो खूब पानी पिएं। पानी का सेवन बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है और पाचन को दुरुस्त करता है। आंत की सफाई करने के लिए प्रतिदिन छह से आठ गिलास गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसके अतिरिक्त, तरबूज और टमाटर जैसे पानी से भरपूर ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें आंतों की सेहत दुरुस्त रहेगी।

पानी में नमक डालकर पिएं

गुनगुने पानी में दो चम्मच समुद्री नमक या गुलाबी नमक मिलाकर खाली पेट पिएं आंतों की सफाई होगी। गर्म पानी में नमक का सेवन करने से कुछ ही मिनटों में कोलन मूवमेंट उत्तेजित होता है। दिन में दो बार गुनगुने पानी में नमक मिलाकर उसका सेवन करें कोलन की सफाई होगी।

फाइबर से भरपूर फूड्स का करें सेवन

आंतों की सेहत को दुरुस्त करना चाहते हैं तो फाइबर से भरपूर कुछ फल, सब्जियां, अनाज, नट्स, बीज का सेवन करें। फाइबर से भरपूर ये फूड पेट को साफ करते हैं और पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।

नींबू पानी और शहद का करें सेवन

नींबू पानी और शहद का सेवन करें तो पेट की गंदगी साफ होगी। गर्म पानी में ताजा नींबू का रस, एक चम्मच शहद और एक चुटकी नमक मिलाएं और सुबह खाली पेट पिएं आंतों की बेहतर तरीके से हो जाएगी सफाई।