शहरी लोग खाने-पीने की चीजों का सेवन सेहत को ध्यान में रखकर नहीं बल्कि स्वाद को ध्यान में रखकर करते हैं। जिस फूड का स्वाद जीभ को भाता है उसे रोजाना और लगातार खाना पसंद करते हैं, फिर चाहें वो फूड सेहत को तहस-नहस ही क्यों नहीं कर रहे हो। शहरों में सफेद ब्रेड को सुबह के नाश्ते का एक अहम हिस्सा माना जाता है। अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में अंडा ब्रेड, जेम ब्रेड, पोहा-ब्रेड और चाय के साथ ब्रेड का सेवन करते हैं।
नाश्ते में ब्रेड का सेवन करने का चलन वर्षों से चला आ रहा है, क्योंकि सफेद ब्रेड सस्ती, आसानी से उपलब्ध और जल्दी तैयार हो जाती है इसलिए ऑफिस और घरों में लोग इनका सेवन ज्यादा करते हैं। सुविधा के इस लालच में लोग धड़ल्ले से सफेद ब्रेड का सेवन कर रहे हैं जो गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा रहा है।
अंबानी, सचिन तेंदुलकर के हेल्थ कोच डॉ. मिकी मेहता ने बताया कि ब्रेड आपके पेट के लिए ‘गटर’है। क्या आप रोज़ाना नाश्ते में ब्रेड खाते हैं? यह आपके पेट की सेहत को नुकसान पहुंचा रही है। सफेद ब्रेड सबसे खतरनाक चीज है। उन्होंने बताया सफेद ब्रेड खाने से ऑटो ब्रूअरी सिंड्रोम का खतरा बढ़ जाता है। ऑटो ब्रूअरी सिंड्रोम से मतलब बिना पचे ब्रेड इथेनॉल या अल्कोहल में बदल जाता है, जो आपको वैसा ही एहसास देता है जैसा तब होता है जब आपने बहुत ज़्यादा शराब पी ली हो। एक्सपर्ट ने बताया ब्रेड सचमुच आपको मार सकती है। ब्रेड आपकी आंतों को दबाती है, चाहे आप इसे टोस्ट करके खाएं या बिना टोस्ट किए।
ऑटो ब्रूअरी सिंड्रोम के लक्षण
डॉ. मेहता ने बताया ऑटो ब्रूअरी सिंड्रोम की वजह से अचानक चक्कर आने लगते है और सिर हल्का होने लगता है। इंसान ऐसा महसूस करता है जैसे शराब के नशे में हैं। ब्रेड खाने की आदत आपके पाचन तंत्र को बिगाड़ रही है। एक्सपर्ट ने बताया शहर के लोगों को अपने नाश्ते पर पुनर्विचार करने की जरूरत हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि ब्रेड कैसे गट हेल्थ को बिगाड़ती है और इसका सेवन करने से सेहत पर कैसा असर होता है। ब्रेड की जगह नाश्ते में कौन से फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
सफेद ब्रेड कैसे गट हेल्थ के लिए ज़हर है?
सफेद ब्रेड में मौजूद रिफाइंड मैदा आंतों के लिए ज़हर साबित हो रहा है। इसका बार-बार सेवन करने से पाचन तंत्र कमजोर, आंतों में सूजन, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसका रोजाना नाश्ते में सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है जिससे डायबिटीज का खतरा भी बढ़ता है। ये ब्रेड मोटापा का कारण बनती है।
नाश्ते में ब्रेड की जगह किन फूड्स का करें सेवन
अगर आप नाश्ते में सफेद ब्रेड का सेवन करते हैं तो अपनी इस आदत को बदल लें। आप नाश्ते में सफेद ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड, मल्टीग्रेन ब्रेड का सेवन करें। आप दाल, उपमा, पोहा, इडली जैसे पारंपरिक और पौष्टिक विकल्प भी अपना सकते हैं। ये फूड्स न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगते हैं बल्कि पाचन को भी दुरुस्त करते हैं।
कोलेस्ट्रॉल का काल है सत्तू, रोजाना गर्मी में एक गिलास ये ड्रिंक पी लें, बॉडी ठंडी रहेगी और मिलेंगे 5 फायदे। पूरी खबर जानने के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।