Diabetes Diet: डायबिटीज से ग्रस्त मरीजों को अपने खानपान को लेकर बेहद सावधानी बरतनी पड़ती है। ब्लड में ग्लूकोज भोजन के जरिये ही पहुंचता है जो शरीर को ताकत प्रदान करता है। हालांकि, जो लोग मधुमेह रोग से ग्रस्त होते हैं उनके बॉडी सेल्स ग्लूकोज का इस्तेमाल ऊर्जा के लिए नहीं कर पाते हैं। इस वजह से उनके ब्लडस्ट्रीम में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है।

कई लोग ऐसा मानते हैं कि डायबिटीज में मीठा खाना पूरी तरह मना होता है। ये बात सच है कि अधिक मात्रा में मिठास मधुमेह रोगियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन इससे भी जरूरी है ये सुनिश्चित करना कि लोग कार्बोहाइड्रेट्स कम अमाउंट में लें। ईटिंगवेल की रिपोर्ट के अनुसार मरीज कुछ मीठे चीजों का सेवन क्रेविंग होने पर कर सकते हैं। आइए जानते हैं –

फल: एक्सपर्ट्स के मुताबिक डायबिटीज रोगियों को जब मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो वो फल खा सकते हैं। इनमें विटामिन्स और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, साथ ही नैचुरल शुगर मौजूद होता है। साथ ही, ये फाइबर का बेहतरीन स्रोत भी होता है जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेल को कंट्रोल करता है। सेब, नारंगी, पपीता, कीवी, अमरूद जैसे फल खाना फायदेमंद होगा।

डार्क चॉकलेट: एंटी-ऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत होता है डार्क चॉकलेट जिसके सीमित मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में रहता है। साथ ही, इसमें प्रचुर मात्रा में फ्लेवनॉल्स होते हैं जो मरीजों के शरीर पर सुरक्षात्मक प्रभाव डालते हैं। हालांकि, वाइट या मिल्क चॉकलेट के सेवन से बचना चाहिए।

स्मूदीज: आप अलसी के बीज से बनी स्मूदी या बेरीज से बने स्मूदी का सेवन भी कर सकते हैं। ये फाइबर्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई दूसरे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन्हें पीने से मीठे की क्रेविंग तो दूर होगी ही साथ में, ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी।

ओट्स की खीर: फाइबर का समृद्ध स्रोत होता है ओट्स जो लंबे समय तक लोगों का पेट भरने में तो मददगार होता है। साथ ही, ये रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। आप दूध को उबालकर उसमें ओट्स, सूखे मेवे डालें। इसे मीठा बनाने के लिए आप इसमें स्टेविया या फिर आर्टिफिशियल स्वीटनर डाल सकते हैं।