बढ़ता वजन लोगों को बेहद परेशान करता है। बढ़ते वजन को अगर कंट्रोल नहीं किया जाए तो ये मोटापा की बीमारी बन जाता है। मोटापा एक ऐसी बीमारी है जो अपने साथ कई बीमारियों को सौगात में लाता है। मोटापा बढ़ने की वजह से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर, किडनी डिजीज और थायराइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। मोटापा न सिर्फ सेहत को नुकसान पहुंचाता है बल्कि बॉडी को भद्दा भी बना देता है। मोटापा एक ऐसी बीमारी है जिसके बढ़ने के कारण हर इंसान में अलग-अलग हैं। मोटापा तब बढ़ता है जब शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है। 

मोटापा खराब डाइट,बिगड़ता लाइफस्टाइल, तनाव, जेनेटिक कारण और कुछ दवाओं के  सेवन से तेजी से बढ़ता है। मोटापा किसी भी उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले लेता है। बचपन से लेकर युवा अवस्था और बुढ़ापा तक मोटापा आपको किसी भी उम्र तक प्रभावित कर सकता है। कुछ खास उम्र के चरणों में इसका खतरा ज्यादा होता है।

बचपन में मोटापा बढ़ने के लिए खराब डाइट तो किशोरावस्था में हार्मोनल बदलाव,जंक फूड का ज्यादा सेवन, युवा अवस्था में ऑफिस जॉब और व्यस्ता, अनहेल्दी लाइफस्टाइल,  तनाव और डिप्रेशन जिम्मेदार है। 40 साल से 60 साल की उम्र में मोटापा बढ़ने का कारण मेटाबॉलिज्म धीमा होना है। इस उम्र में हार्मोनल बदलाव, खासकर महिलाओं में ये ज्यादा होते हैं जो वजन बढ़ने का कारण होते हैं। बुजुर्गों में कम शारीरिक गतिविधि और मेटाबॉलिज्म धीमा होने से वजन तेजी से बढ़ता है।

आप जानते हैं कि जब आपका वजन आपकी उम्र और हाइट के हिसाब से ज्यादा होता है तो वो देखने में बेहद भद्दा लगता है। आपकी पर्सनालिटी को आपका बॉडी फैट कूड़ा कर देता है। अगर आप भी अपनी बॉडी को हर उम्र में फिट रखना चाहते हैं तो आप रेगुलर अपना वजन नोट कीजिए और वजन को कंट्रोल करने के तरीके अपनाएं। आइए जानते हैं कि 18 साल की उम्र से 40 साल की उम्र में आपका वजन कितना होना चाहिए। परफेक्ट बॉडी के लिए इस सिंपल चार्ट को फॉलो करें। 

Weight Between 18 years to 40 years
उम्र के मुताबिक वजनलड़की का वजनलड़की का वजन
18-20 साल में45 किलो40-50 किलों
21-30 साल में50-6- किलों के बीच में60-70 किलों
31 से 40 साल में60-65 किलों के बीच में60-75 किलों तक
40-60 साल में59 से 63 किलो तक वेट60-70 किलो तक
पुरुषों का वजन ऊंचाई (सेमी में)आदर्श वजन (किलोग्राम में)
15250-55
15552-57
15753-59
16055-61
16357-63
16559-65
16861-67
17063-69
17365-72
17567-74
17869-77
18071-79
18373-81
महिलाओं के लिए आदर्श वजन चार्ट:
ऊंचाई (सेमी में)आदर्श वजन (किलोग्राम में)
14746-51
15047-53
15249-55
15551-57
15752-59
16054-61
16356-63
16558-65
16860-67
17062-69
17364-71
17566-73
17868-75

अगर आपका वजन आपकी हाइट से ज्यादा है तो आप तुरंत उसपर काम करना शुरु कर दें। आप डाइट में कार्ब्स का सेवन कंट्रोल करें और प्रोटीन को बढ़ाएं। वजन कंट्रोल करने के लिए आप बॉडी को एक्टिव रखें। बॉडी को एक्टिव रखने के लिए रोजाना 30 मिनट का वर्कआउट करें। तनाव को कंट्रोल करें, बढ़ता तनाव आपका वजन बढ़ने का कारण बनता है।

सुबह उठते ही हल्दी और नीम की 2 गोली को खा लें, बॉडी में जमा सारे कीटाणु हो जाएंगे खत्म, गट हेल्थ रहेगी दुरुस्त। इन दोनों हर्ब की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक में क्लिक करें।