डायबिटीज देश और दुनिया में तेजी से पनपने वाली बीमारी बन गई है। भारत में डायबिटीज मरीजों की संख्या में इतनी तेजी से इज़ाफ़ा हो रहा है कि भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाने लगा है। खराब डाइट, बिगड़ते लाइफस्टाइल और तनाव की वजह से पनपने वाली ये बीमारी युवाओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रही है। इस बीमारी के लिए डाइट जितनी जिम्मेदार है उतना ही मोटापा, जेनेटिक कारण, हार्मोनल बदलाव, तनाव,नींद की कमी और उम्र भी जिम्मेदार है।
40 साल के बाद ये बीमारी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेती है। डायबिटीज से बचाव करना है तो बॉडी को एक्टिव रखे, डाइट में कार्ब्स का सेवन कंट्रोल करें, पर्याप्त नींद लें और तनाव को कम करें। ये बीमारी कम उम्र में ही लोगों को अपना शिकार बना रही है इसलिए जरूरी है कि आप कम उम्र में ही ब्लड शुगर की निगरानी करना शुरु कर दें।
डायबिटीज की बीमारी से पहले प्रीडायबिटीज होती है अगर इस स्थिति का भी पहले से पता चल जाए तो आसानी से डायबिटीज को रिवर्स किया जा सकता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार एक हेल्दी इंसान, डायबिटिक और प्री डायबिटीज की ब्लड शुगर का स्तर अलग-अलग होता है। WHO के मुताबिक औसतन सामान्य फास्टिंग शुगर का स्तर 70 mg/dL से 100 mg/dL के बीच होता है। 2006 की WHO सिफारिशों के अनुसार अगर भोजन के 2 घंटे बाद प्लाज़्मा ग्लूकोज़ स्तर 200 mg/dL या उससे अधिक हो, तो इसे डायबिटीज़ का संकेत माना जाता है। ब्लड शुगर का स्तर उम्र के मुताबिक बदलता रहता है। आइए जानते हैं कि हर उम्र में नॉर्मल ब्लड शुगर का स्तर कितना होना चाहिए।
नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल चार्ट (वयस्कों के लिए) | |||
स्थिति | ब्लड शुगर (mg/dL) | टिप्पणी | |
खाली पेट (Fasting) | 70 – 99 | नॉर्मल | |
खाली पेट (Pre-Diabetes) | 100 – 125 | प्री-डायबिटीज़ का संकेत | |
खाली पेट (Diabetes) | 126 | डायबिटीज़ की पुष्टि | |
खाने के 2 घंटे बाद (Post Meal) | 140 | नॉर्मल | |
खाने के 2 घंटे बाद (Pre-Diabetes) | 140 – 199 | प्री-डायबिटीज़ | |
खाने के 2 घंटे बाद (Diabetes) | 200 | डायबिटीज़ | |
HbA1c (औसत 3 महीने का) | 5.7% | नॉर्मल | |
HbA1c (Pre-Diabetes) | 5.7% – 6.4% | प्री-डायबिटीज़ | |
HbA1c (Diabetes) | 6.5% | डायबिटीज़ |
नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल चार्ट (आयु के अनुसार) | |||||
परीक्षण का प्रकार | बच्चे (6-12 वर्ष) | व्यस्क (13-59 वर्ष) | बुज़ुर्ग (60 वर्ष और उससे अधिक) | ||
खाली पेट (Fasting) | 70 – 100 mg/dL | 70 – 99 mg/dL | 80 – 110 mg/dL | ||
भोजन के 2 घंटे बाद (Postprandial) | 140 mg/dL | 140 mg/dL | 160 mg/dL (कुछ मामलों में 180) | ||
सोते समय (Bedtime) | 90 – 150 mg/dL | 100 – 140 mg/dL | 100 – 160 mg/dL | ||
HbA1c (तीन महीने का औसत) | 5.7% | 5.7% | 6.0% (थोड़ी ढील दी जा सकती है) |
कुछ ज़रूरी बातें
Fasting टेस्ट सुबह बिना कुछ खाए किया जाता है (कम से कम 8 घंटे उपवास के बाद)।
Post Meal टेस्ट भोजन के 2 घंटे बाद किया जाता है।
HbA1c टेस्ट पिछले 2-3 महीनों की औसत ब्लड शुगर बताता है।
जो भी आप खाते हैं वो पेट में भरा रहता है तो इन 2 चीजों से बढ़ाएं हाज़मा, ब्लोटिंग और गैस से मिलेगा छुटकारा, एक्सपर्ट से जानिए कैसे। पूरी जानकारी के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।