हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी बीमारी है जो तनाव, बिगड़ते लाइफस्टाइल और खराब डाइट की वजह से पनपती है। सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg तक होता है। 140/90 से अधिक ब्लड प्रेशर को हाई ब्लड प्रेशर के रूप में माना जाता है। ब्लड प्रेशर का कम और ज्यादा होना दोनों सेहत के लिए खतरनाक होता है। भारत में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की तादाद ज्यादा है। ब्लड प्रेशर हाई होने पर बॉडी में उसके लक्षण दिखना शुरू हो जाते हैं। बदन दर्द, सिर में दर्द, नजर धुंधली होना और चक्कर आना हाई ब्लड प्रेशर के समान्य लक्षणों में शामिल है।

खराब डाइट, बिगड़ता लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, थकान और तनाव को इस बीमारी का प्रमुख कारण माना जाता है। खाने में नमक का अधिक सेवन हाई ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण माना जाता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल नहीं किया जाए तो दिल, ब्रेन, किडनी और आंखों को नुकसान पहुंचा सकता हैं। भारत में महिलाओं की तुलना में पुरूष ज्यादा हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हैं। आंकड़ों के मुताबिक हर 4 पुरुषों में से 1 पुरुष हाई ब्लड प्रेशर का शिकार है। कुल मिलाकर एक अरब से ज्यादा लोग हाइपरटेंशन के शिकार है।

हाइपरटेंशन की इस बीमारी का असर उम्र के साथ बदलता रहता है। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि उम्र के हिसाब से ब्लड प्रेशर में बदलाव होता है। हाई बीपी की परेशानी अब कम उम्र में भी लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। हर उम्र में बॉडी को केयर की जरूरत होती है।

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए जरूरी है कि वो अपने बीपी को लगातार चेक करें, दावाईयों का सेवन करें और लाइफस्टाइल में बदलाव करें। आइए जानते हैं कि 21 से 25 साल की उम्र में ब्लड प्रेशर के मरीजों का बीपी कितना होना चाहिए।

21 से 25 साल की उम्र में महिलाओं और परुषों में कितना बीपी होना चाहिए:

पुरूषों में 21 से 25 साल की उम्र में SBP 120.5 mm Hg होना चाहिए जबकि महिलाओं में इस उम्र में SBP 115.5 mm Hg होना चाहिए। इस उम्र में जिन लोगों का बीपी हाई रहता है वो तुरंत बीपी को कंट्रोल करने के लिए कुछ उपायों को अपनाएं।

21 से 25 साल की उम्र में बीपी बढ़ जाए तो कैसे कंट्रोल करें:

  • कम उम्र में ही ब्लड प्रेशर की बीमारी है तो सबसे पहले बीपी को कंट्रोल करने के लिए वजन को कम करें।
  • बीपी को कंट्रोल करना चाहते हैं तो शराब और स्मोकिंग की आदत को स्किप करें।
  • चाय-कॉफी का सेवन बंद करें। कैफीन ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है।
  • पर्याप्त नींद तनाव को दूर करने के लिए जरूरी है।
  • सोडियम, शुगर, रिफाइंड कार्ब्स और प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करें।
  • रेगुलर एक्सरसाइज करें और बीपी को कंट्रोल करने के लिए दवाईयों का सेवन करें।