Blood sugar in diabetes: मधुमेह एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जिसमें अगर आपका ब्लड शुगर बढ़ जाए तो आप कई स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। कई बार जटिलताओं के चलते जान भी जा सकती है। डायबिटीज अगर आउट ऑफ कंट्रोल हो जाए तो मल्टीपल ऑर्गन फेलियर जैसी समस्या भी हो सकती है।

मधुमेह हमारे जीवनशैली से जुड़ी हुई बीमारी है, बहुत से लोग इसे लाइलाज बीमारी मानते हैं। लेकिन अपने खानपान और जीवनशैली में बदलाव करके इस बीमारी से बचा जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि शुगर को मेंटेंन करना कितना जरूरी है और खाना खाने के बाद और पहले कितना ब्लड शुगर होना चाहिए। इसके साथ ही डायबिटीज से जुड़े कुछ जरूरी प्रश्नों का उत्तर भी जानेंगे-

क्या खाने के बाद 200 ब्लड शुगर सामान्य है?

दोपहर का भोजन करने के बाद ब्लड शुगर का स्तर 140 mg/dL (7। 8 mmol/L) से कम सामान्य स्तर माना है। 140 से 199 mg/dL (7। 8 mmol/L और 11। 0 mmol/L) को प्रीडायबिटीज माना जाता है। खाने के दो घंटे के बाद 200 mg/dL (11। 1 mmol/L) या इससे अधिक होने पर मधुमेह का संकेत मिलता है ।

खाने के 3 घंटे बाद मेरा ब्लड शुगर कितना होना चाहिए?

खाना खाने के एक दम बाद ब्लड शुगर लेवल 170-200 mg/dl तक नार्मल है। खाना खाने के 2-3 घंटे बाद ब्लड शुगर लेवल 120-140 mg/dl तक होना चाहिए।

खाने से पहले और खाने के बाद शुगर लेवल कितना होना चाहिए?

खाली पेट में शुगर का लेवल नॉर्मल यानि कि 70 से 100 के बीच नॉर्मल माना जाता है। खाना खाने के एक दम बाद ब्लड शुगर लेवल 170-200 mg/dl तक नार्मल है। खाना खाने के 2-3 घंटे बाद ब्लड शुगर लेवल 120-140 mg/dl तक होना चाहिए।

रैंडम ब्लड शुगर कितनी होना चाहिए?

खाने के 2 घंटे बाद ब्लड शुगर लेवल 130-140 mg/dl के बीच होना चाहिए। लेकिन अगर यह स्तर बढ़ा हुआ आ रहा है तो यह डायबिटीज के लक्षण माने जाते हैं। खाना खाने के 2 घंटे बाद अगर ब्लड शुगर लेवल 200-400 mg/dl के बीच हो तो यह बेहद ही खतरनाक स्तर माना जाता है।

क्या शुगर हमेशा के लिए ठीक हो सकता है?

Control Diabetes: मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जिसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। अभी तक इसे जड़ से खत्म करने का कोई इलाज नहीं है। ऐसे में एक बार डायबिटीज होने पर आपको पूरी जिंदगी सतर्क रहने की जरूरत होती है।