दही हमारी डाइट का अहम हिस्सा है जिसे हम दिन भर के खाने में एक से दो बार खाना पसंद करते हैं। दही का खाने के साथ कॉम्बिनेशन करने से खाना मन से खाया जाता है, भूख भी शांत होती है। दही सेहत का खजाना है जिसका सेवन करने से बॉडी को कई तरह से फायदा पहुंचता है, लेकिन कुछ लोगों को दही का सेवन करने से कई तरह की परेशानियां होने लगती है। कुछ लोगों को दही का सेवन करने से साइनस, बुखार, गले में दर्द, स्किन प्रॉब्लम, अपच, एसिडिटी और हेयर फॉल हो सकता है। अब सवाल ये उठता है कि दही इतना हेल्दी फूड है लेकिन फिर भी इसका सेवन करने से इतनी ज्यादा परेशानियां हो सकती है। आप जानते हैं कि दही का सेवन अगर गलत तरीके से किया जाए तो कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।
आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया कि दही सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन 90 फीसदी लोग इसका सेवन गलत तरीके से करते हैं। दही खाने का गलत तरीका प्रॉब्लम को बढ़ाता है। दही का सेवन अगर ठीक समय पर ठीक तरह किया जाए तो दही से कोई परेशानी नहीं होगी। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि दही का सेवन करने का सही तरीका कौन सा है और हम उसे खाने में कौन-कौन सी गलतियां कर रहे हैं।
दही का सेवन करते समय की जाने वाली गलतियां
दही का सेवन अक्सर हम लोग चीनी डालकर या फिर नमक डाल कर करते हैं। हालांकि फीका दही खाना थोड़ा मुश्किल होता है। आप जानते हैं कि दही का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें इस्तेमाल होने वाला नमक और चीनी आपको नुकसान पहुंचाता है दही नहीं। नमक और चीनी केमिकल प्रोसेस होते हैं जिसकी वजह से इसका सेवन आपकी सेहत को प्रभावित करता है। अगर आप दही में चीनी और नमक का सेवन करते हैं तो दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं जिससे दही का लाभ आपको पूरा नहीं मिल पाता है।
दही का सेवन किस तरह करें
दही को मीठा करना चाहते हैं तो आप इसमें शहद डाल सकते हैं। दही को मीठा करने के लिए आप मिश्री का भी सेवन कर सकते हैं। आप दही में गुड़ भी डाल सकते हैं। दही को नमकीन बनाना चाहते हैं तो उसमें सेंधा नमक और काला नमक मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। दही का सेवन रात के समय करेंगे तो सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचेगा। आयुर्वेद के मुताबिक सूरज डूबने के बाद बॉडी का तापमान कम होने लगता है और कफ दोष बढ़ने लगता है। रात में इसका सेवन करने से बलगम की शिकायत हो सकती है।
दही का गलत चीजों के साथ कॉम्बिनेशन करके नहीं खाएं
दही का सेवन बूंदी और खीरा का सेवन दोनों ही विरूद्ध आहार है जो बॉडी पर साइड इफेक्ट करते हैं। ऑयली फूड का सेवन दही के साथ करने से बॉडी में चर्बी बढ़ने लगती है जिससे दही का सेवन करने से फायदे की जगह नुकसान होता है। दही के साथ केला कभी नहीं खाएं। मछली के साथ दही नहीं खाएं,खट्टे फलों के साथ दही नहीं खाएं सेहत को नुकसान पहुंचाती है।