गोंद कतीरा (Gond Katira) जिसे गोंद गंधक भी कहा जाता है। ये एक नेचुरल गोंद है जो एक पेड़, स्ट्रोबेलिया (Strobilanthes) से प्राप्त होता है। यह गोंद सफेद या हल्के रंग का होता है जिसका उपयोग आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के रूप में होता है। ये एक ऐसी जड़ी बूटी है जो पारंपरिक उपचार, खाद्य पदार्थों और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में बहुत ज्यादा इस्तेमाल होती है। गोंद कतीरा का उपयोग गर्म पानी या दूध में मिलाकर किया जाता है। इसका सेवन मिठाईयों और ठंडाई में भी किया जाता है। इसका सेवन करने से पाचन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।
ये हर्ब्स पाचन संबंधी समस्याओं जैसे पेट की जलन और गर्मी से राहत दिलाता है। गर्मी में इसका सेवन करना सेहत के लिए बहुत उपयोगी होता है। यह शरीर को ठंडक देता है। ये एक ऐसी जड़ी बूटी है जो स्किन की रंगत में निखार लाती है और स्किन को जवान बनाती है।
यशोदा हॉस्पिटल्स हैदराबाद की सीनियर कंसल्टेंट और डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉ. के. सोमनाथ गुप्ता ने बताया अगर गर्मी में रोजाना गोंद कतीरे का सेवन उसका ड्रिंक बनाकर किया जाए तो बॉडी ठंडी रहती है और बॉडी को भरपूर ताकत मिलती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि गोंद कतीरा की तासीर कैसी होती है और इसका सेवन कैसे किया जाता है।
गोंद कतीरे की तासीर कैसी होती है?
गोंद कतीरे की तासीर की बात करें तो इसकी तासीर ठंडी होती है। गर्मी में इसका सेवन करने से बॉडी को गर्मी नहीं बल्कि ठंडक मिलती है। इसे पानी में भिगो दें तो ये जेल जैसा पदार्थ बन जाता है। गर्मी में बॉडी को ठंडा रखने में ये जैल बेहद उपयोगी साबित होता है। गर्मी में अगर इसका सेवन रोजाना किया जाए तो लू, हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। गर्मी में बॉडी को ठंडा रखने के लिए लोग गोंद कतीरे का सेवन नींबू पानी के साथ करते हैं।
गोंद कतीरे के सेहत के लिए फायदे
आयुर्वेद में पाचन को दुरुस्त करने के लिए गोंद कतीरे का सेवन जादुई असर करता है। इसका सेवन करने से पेट की जलन,गैस और एसिडिटी कंट्रोल रहती है। ये कब्ज का इलाज करता है। गोंद कतीरे का सेवन गर्म पानी या फिर दूध के साथ मिलाकर करें तो सेहत को फायदा होगा। अगर इस हर्ब का सेवन ठंडाई के रूप में करें तो ये बॉडी को अंदर से ठंडक देता है।
यह शरीर में ज्यादा गर्मी को कंट्रोल करता है और शरीर को ठंडा रखता है। गोंद कतीरा स्किन को ठंडा रखता है और नमी को लॉक करते हैं। चेहरे पर इसका मास्क लगाकर स्किन को हाइड्रेट और मुलायम बनाया जाता है। ये स्किन को तरोताजा रखता है। ये स्किन इन्फ्लेमेशन को कंट्रोल करता है, सूजन और दर्द को कंट्रोल करता है। गोंद कतीरा का सेवन करने से वजन भी कंट्रोल रहता है। यह पेट को भरा हुआ रखता है, भूख कंट्रोल करता है और ओवरईटिंग से बचाता है। गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर यह गाढ़ा और ठंडा बन जाता है।
सिर्फ 1 चम्मच इस तेल से करें कब्ज का इलाज, पाचन तंत्र हो जाएगा दुरुस्त, आंतों में जमा सारी गंदगी हो जाएगी दूर। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।