लिवर हमारी बॉडी का अहम अंग है जिसका काम खून को फिल्टर करना है। लिवर पित्त का भी उत्पादन करता है, एक तरल पदार्थ है जो वसा को पचाने और अपशिष्ट को बाहर निकालने में मदद करता है। लिवर प्रोटीन को संश्लेषित करता है और पाचन के लिए आवश्यक जैव रसायन बनाता है। जब लिवर कमजोर हो जाता है तो ये भोजन को ठीक से पचा नहीं पाता जिसकी वजह से भूख नहीं लगती और वजन तेजी से कम होने लगता है।

ऐसी स्थिति में एनर्जी का स्तर कम हो जाता है और बॉडी में कमजोरी-थकान बढ़ जाती है। लिवर में गर्मी पड़ना एक ऐसी परेशानी है वो किसी को भी हो सकती है। अब सवाल ये उठता है कि लिवर की गर्मी क्या है और ये गर्मी क्यों होती है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट नित्यानंदम श्री ने बताया कि लिवर की गर्मी से मतलब उस रस से हैं जिसे बाइल जूस के नाम से जाना जाता है। ये जूस गॉल ब्लैडर में स्टोर हो जाता है। हम जो कुछ खाते हैं उसमें जो भी हैवी फैट कंटेंट होता है उसे पचाने के लिए वो थोड़ा-थोड़ा पेट में गिरता है। इसके गिरने से ही खाना मेल्ट होता है। लिवर जब इस रस को ज्यादा बनाता है तो ये गॉल ब्लैडर में स्टोर होने लगता है जिससे हमें लिवर में गर्मी महसूस होती है। इसे कई नामों से जाना जाता है जैसे आग,पाचक रस और तेजाब के नाम से भी जाना जाता है।

किन फूड्स को खाने से लिवर में बनता है तेजाब

डाइट में कुछ फूड्स जैसे आम, पकौड़े, हैवी फूड्स, घी से बने पदार्थ का अधिक सेवन करने से ये रस उसे पचाने के लिए बार-बार निकलता है जिससे खून में भी गर्मी आती है। लिवर में होने वाली गर्मी से बचाव करने का सबसे बेहतर तरीका है कि गर्म और ठंडी चीजों को बैलेंस करके खाया जाए। जिस समय जिस फूड की जरूरत है उसका उतना ही सेवन किया जाए। अगर आप आम खा रहे हैं तो उसके साथ जामुन का सेवन कॉम्बिनेशन करके खाएं जिगर की गर्मी शांत होगी।

लिवर में गर्मी बढ़ने का पता कैसे लगाएं

लिवर में गर्मी बढ़ने का पता लगाने के लिए पेशाब का रंग बेहद जिम्मेदार होता है।  अगर पेशाब का रंग ना बहुत सफेद है ना बहुत पीला है तो समझ जाएं कि आपकी बॉडी बैलेंस में काम कर रही है। अगर यूरिन का रंग बदल रहा है तो समझ जाए कि आपके लिवर में गर्मी बढ़ गई है। 

लिवर की गर्मी का कैसे करें उपचार

गोंद कतीरा का करें सेवन

गर्मी में लिवर की गर्मी ज्यादा होती है तो आप गोंद कतीरा का सेवन करें। गोंद कतीरा एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसकी तासीर ठंडी है इसका सेवन करने से पित्त की गर्मी शांत होती है। लिवर की हेल्थ में सुधार करने के लिए गोंद कतीरा का सेवन बेहद उपयोगी है। गोंद कतीरा टॉक्सिन को बॉडी से बाहर निकालता है। गर्मी के मौसम में ये एक अद्भुत लीवर शीतलक के रूप में काम करता है। गर्मी में आप इसका सेवन मिल्क शेक के साथ कर सकते हैं।

इन जूस का करें सेवन

गर्मी में लिवर की गर्मी शांत करने के लिए आप नारियल पानी, शिकंजी, गन्ने का जूस, सब्जा बीज का भिगोकर सेवन करें। इन जूस का सेवन दिन के समय करें रात में ये कफ और जोड़ों के दर्द का कारण बन सकता है।

इन हर्ब्स का करें सेवन

लिवर की गर्मी को शांत करने के लिए कुछ हर्ब्स का सेवन जादुई असर करता है। आप त्रिफला चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। आंवला का मुरब्बा खा सकते हैं। इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। हरड़ का मुरब्बा खाएं।

बकरी का दूध पिएं

बकरी का दूध एक ऐसा फूड है जो कफ और पित्त दोनों को शांत करता है। इसका सेवन करने से लिवर की गर्मी कंट्रोल रहती है। आप बकरी के दूध का सेवन कर सकते हैं।