कोरियाई संस्कृति में लोगों की बढ़ती लोकप्रियता के साथ-साथ कोरियाई व्यंजनों में भी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। कोरिया के लोग एक खास ड्रिंक का सेवन करते हैं जिसका नाम कोम्बुचा है जिसे भारत में भी खासा पसंद किया जा रहा है। दक्षिण कोरिया का ये पारंपरिक फर्मेंटेड खास ड्रिंक हेल्थ बेनेफिट्स की वजह से देश और दुनिया में खासा प्रचलित हो रहा है। इस ड्रिंक का सेवन कोरिया के लोग रोजाना करते हैं। अब सवाल ये उठता है कि इस ड्रिंक का स्वाद और सेहत को क्या फायदे हैं जिसकी वजह से कोरिया के लोग इस ड्रिंक का सेवन रोजाना करते हैं। आइए जानते हैं कि कोम्बुचा क्या है जिस ड्रिंक का सेवन कोरिया के लोग करते हैं और दुनिया में भी लोगों को ये पसंद आ रहा है। इस ड्रिंक का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
कोम्बुचा क्या है?
कोम्बुचा को पारंपरिक रूप से सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। गट फ्रेंडली इस ड्रिंक को ‘Tea of Immortality’के रूप में जाना जाता है। यह फर्मेंटेड चाय कोरिया के साथ-साथ अन्य पूर्वी देशों में भी बेहद पसंद की जा रही है। ये चाय कैसे बनती है और इसके फायदे क्या-क्या हैं ये जानना भी जरूरी है।
कोम्बुचा चाय कैसे बनती है?
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कोम्बुचा अद्भुत हर्बल टी है। दरअसल, इसे फर्मेंटेड कर बनाया जाता है। इसका बैक्टीरिया और यीस्ट से कल्चर कराया जाता है। इससे मीठी चाय (SCOBY) बनती है। 7 से 14 दिनों में इसका फर्मेंटेशन होता है। इस दौरान कोम्बुचा में बैक्टीरियल और यीस्ट शुगर को तोड़कर कई औषधीय चीजों में बदल देते हैं। इससे कोम्बुचा में चीनी की जगह ऑर्गेनिक एसिड जैसे और कई तरह के बायोएक्टिव सब्सटांस बनते है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इस प्रक्रिया के दौरान कोम्बुचा चाय में प्रोबायोटिक्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भर जाते हैं जो सेहत के लिए उपयोगी हैं।
कोम्बुचा में क्या-क्या सामग्री शामिल है?
कोम्बुचा को कई तरह की चाय को मिक्स करके बनाया जाता है। इसमें काली, ग्रीन या ऊलोंग टी समेत कई तरह की चाय को एक साथ मिलाकर बनाया जाता है। इसका स्वाद और फ्लेवर बढ़ाने के लिए इसमें कई तरह के फलों, जड़ी-बूटियों और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। ये फर्मेंटेड प्रक्रिया न केवल इस ड्रिंक को खास स्वाद देती है बल्कि इस ड्रिंक के फायदे भी दोगुने करती है।
कोरियाई लोग रोजाना कोम्बुचा क्यों पीते हैं:
पाचन रहता है दुरुस्त
कोम्बुचा ड्रिंक का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और गट हेल्थ दुरुस्त रहती है। इस ड्रिंक में हाई प्रोबायोटिक सामग्री मौजूद होती है जो गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में असरदार साबित होती है। ये प्रोबायोटिक्स पाचन में सुधार करते हैं, पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने, सूजन कम करने, कब्ज और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानियों को दूर करने में मदद करते है। कोरियाई लोग कोम्बुचा को पाचन क्रिया और गट हेल्थ में सुधार करने के लिए असरदार मानते हैं।
बॉडी होती है डिटॉक्स
कोरियाई लोगों में बॉडी को डिटॉक्स करने की प्रथा गहराई से समाई हुई है। कोम्बूचा एक ऐसा ड्रिंक है जिसका सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है। कोम्बुचा में ग्लुको रोनिक एसिड समेत कई कार्बनिक एसिड होते हैं, जो लिवर की हेल्थ को दुरुस्त करते हैं और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं।
इम्युनिटी होती है बूस्ट
रोजाना कोम्बुचा ड्रिंक का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है। कोरियाई संस्कृति में स्ट्रांग इम्युनिटी को खास प्राथमिकता दी जाती है। कोम्बुचा विटामिन सी और पॉलीफेनोल्स सहित एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने और इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से बॉडी में सूजन कम होती है और बॉडी हेल्दी रहती है।
एनर्जी होती है बूस्ट
कोम्बुचा बी विटामिन, जैसे बी1 (थियामिन), बी2 (राइबोफ्लेविन), और बी6 (पाइरिडोक्सिन) जैसे पोषक तत्व बॉडी को एनर्जी देते हैं और भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करने में मदद करते हैं। यह ड्रिंक एनर्जी के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है।