सब्जियों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जियां सेहत को दुरुस्त करती हैं और कई बीमारियों का उपचार भी करती हैं। सब्जियों का सेवन सलाद, कच्चा, सूप बनाकर या फिर उबालकर कर किया जाए तो सेहत को फायदा होता है। हरी सब्जियों का सेवन करने से मोटापा कंट्रोल रहता है और कई क्रॉनिक बीमारियों का भी इलाज होता है। हरी सब्जियों में बात करें लौकी की तो ये एक ऐसी सब्जी है जो सेहत के लिए अमृत है। इस सब्जी का सेवन करने से भयंकर मोटापा को भी कम किया जा सकता है। पानी से भरपूर ये सब्जी अगर रोजाना डाइट में शामिल की जाए तो कई बीमारियों का उपचार होता है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया लौकी के जूस का सेवन पाचन के लिए अमृत है। इसका सेवन करने से पेट की गैस, एसिडिटी और अपच से राहत मिलती है। रोजाना अगर इस जूस को पिया जाए तो सेहत से लेकर स्किन तक की रंगत में निखार आता है। लौकी के जूस का सेवन करने से स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि रोजाना लौकी के जूस का सेवन करने से सेहत पर कैसा असर होता है।
पाचन के लिए इस तरह करें लौकी का सेवन
पाचन को दुरुस्त करने के लिए लौकी के जूस का सेवन करें। इस जूस को सुबह खाली पेट पिया जाए तो कब्ज से निजात मिलती है। ये जूस पेट की अम्लता को कंट्रोल करता है। खाली पेट इस जूस का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है।
चेहरे के मुहांसों को करता है कंट्रोल
अगर आप चेहरे के मुहांसों से परेशान हैं तो आप लौकी के साथ सेब को मिला लें और उसका जूस तैयार कर लें। इस जूस का सेवन सुबह शाम करें तो आपको चेहरे के मुहांसों से मुक्ति मिलेगी और स्किन की रंगत में निखार आएगा।
दिल रहता है हेल्दी
दिल की सेहत में सुधार करने के लिए आप लौकी के जूस में तुलसी की कुछ पत्तियां और कुछ पत्तियां पुदीने की मिलाएं और उसका सेवन करें। ये जूस कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करेगा और दिल की सेहत में सुधार करेगा।
डायबिटीज रहती है कंट्रोल
लौकी का जूस डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें शुगर की मात्रा बहुत कम होती है जो ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करती है। हाई फाइबर और लो कैलोरी ये जूस डायबिटीज कंट्रोल करता है।
वजन रहता है कंट्रोल
फाइबर से भरपूर लौकी के जूस का सेवन करने से वजन भी कंट्रोल रहता है। इस जूस को पीने के बाद पेट लम्बे समय तक भरा रहता है और वजन घटाना आसान होता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो रोजाना खाली पेट लौकी के जूस का सेवन करें।
सिर्फ 1 चम्मच इस तेल से करें कब्ज का इलाज, पाचन तंत्र हो जाएगा दुरुस्त, आंतों में जमा सारी गंदगी हो जाएगी दूर। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।