मखाना जिसे फॉक्स नट्स या लोटस सीड्स भी कहा जाता है, एक बेहद हेल्दी ड्राई फ्रूट माना जाता है। यह कम कैलोरी, हाई फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए वजन घटाने, डायबिटीज कंट्रोल और दिल की सेहत के लिए बेहतरीन माना जाता है। मखाने में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और मेटाबॉलिज्म सुधारते हैं। इसमें ग्लूटेन नहीं होता, इसलिए इसे हर उम्र के लोग आसानी से पचा सकते हैं।

मखाना दिन के किसी भी समय खाया जा सकता है, लेकिन इसे सुबह के समय या शाम को हेल्दी स्नैक के रूप में खाना सबसे अच्छा माना जाता है। खाली पेट या हल्के नाश्ते में इसे भूनकर खाने से ऊर्जा मिलती है और लंबे समय तक भूख कंट्रोल रहती है। डायबिटीज मरीज इसे मॉडरेट मात्रा में सुरक्षित रूप से खा सकते हैं।

हेल्थलाइन के मुताबिक मखाना एक हेल्दी स्नैक्स है जो स्किन से लेकर बॉडी और ब्रेन तक के लिए हेल्दी माना जाता है। 100 ग्राम मखाना का सेवन अगर रोज किया जाए तो वजन को कंट्रोल किया जा सकता है, बॉडी में कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सकता है और हड्डियों को भी मजबूत बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि 21 दिनों तक अगर रोज मखाना खाया जाए तो सेहत पर कैसा असर होता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मखाना दिल रखता है हेल्दी

मखाना में गैलिक एसिड, क्लोरोजेनिक एसिड और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इससे दिल की बीमारी, कैंसर और टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम कम होता है।

 एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज रखती हैं जवान

मखाना स्किन की झुर्रियां कम करता है, स्किन की इलास्टिसिटी और हाइड्रेशन बनाए रखता है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड ग्लूटामाइन स्किन को जवान बनाए रखने में मदद करता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है मखाना

100 ग्राम मखाना में करीब 60 mg कैल्शियम होता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस और आर्थराइटिस में फायदा देता है और हड्डियों को मजबूत रखता है।

 किडनी को डिटॉक्स करता है मखाना

मखाना शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है और ब्लड फ्लो सही रखता है, जिससे किडनी पर प्रेशर नहीं पड़ता और किडनी हेल्दी रहती है।

 हार्ट के लिए बेहतरीन स्नैक्स 

इसमें फैट केवल 0.1 ग्राम होता है। कम फैट होने से खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड कम होते हैं। रोज मखाना खाने से दिल की बीमारियों का खतरा घटता है।

 डायबिटीज कंट्रोल में मदद करता है मखाना

मखाने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है, इसलिए ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। डायबिटीज मरीज इसे सुरक्षित रूप से स्नैक के रूप में सीमित मात्रा में ले सकते हैं।

पेट और पाचन के लिए फायदेमंद

इसमें 14.5 ग्राम फाइबर होता है, जिससे कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या कम होती है। ये स्नैक्स आंतों की सफाई में भी मदद करता है।

महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाता है मखाना

मखाना महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ सुधारता है, हार्मोन बैलेंस करता है और फर्टिलिटी बढ़ाता है। रोज मखाना खाना महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन है। 

 लीवर को डिटॉक्स करता है

यह शरीर में जमा टॉक्सिन को कम करता है और लीवर की कार्यक्षमता बढ़ाता है। फैटी लिवर के मरीज रोज मखाना खाएं फायदा होगा।

कमजोरी और थकान में देता है राहत

डेली मखाना खाने से ऊर्जा बढ़ती है, थकान कम होती है और बॉडी एक्टिव रहती है।

पाचन का सुपरफूड है मूली, पेट की गैस,एसिड और अपच करती है कंट्रोल, लेकिन इन 5 फूड्स के साथ खाएंगे तो बन जाएगी ज़हर। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।