बचपन से एक कहावत सुनते चले आ रहे हैं कि रोज एक सेब खाओं तो डॉक्टर को दूर भगाओं। इस कहावत में डॉक्टर को दूर भगाने से मतलब है कि आप एक सेब रोज खाएंगे तो तंदुरुस्त रहेंगे। अगर रोजाना सेब का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो ये फल अमृत की तरह सेहत पर असर करता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बॉडी का बीमारियों से बचाव होता है। ये फल खाने में खट्टा-मीठा,स्वादिष्ट और रसीला होता है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और वजन घटाने में मदद करता है। रोज सुबह इस फल का सेवन किया जाए तो आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
सेब में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो ये फल फाइबर और विटामिन से पैक्ड है। सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। रोज सुबह एक सेब खाने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है जिससे अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाव होता है। सेब का सेवन करने से डायबिटीज से लेकर दिल की सेहत तक दुरुस्त रहती है। ये पाचन को दुरुस्त करता है और पेट को साफ करता है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया अगर आप रोज एक सेब खाएंगे तो आंखों की रोशनी बढ़ेगी। एक सेब का सेवन आंखों की सूजन और रेडनेस को कंट्रोल करता है। एक सेब खाने से एलर्जी का इलाज होता है। सेब के साथ ही उसके पत्ते और उसकी छाल भी बेहद कारगर साबित होती है। सेब की चाय बनाकर अगर उसका सेवन किया जाए तो सेहत को बेहद फायदा होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि रोज सुबह सेब का सेवन करने से सेहत पर कैसा असर होता है।
माइग्रेन का होता है इलाज
रोज सुबह खाली पेट अगर एक सेब का सेवन किया जाए तो माइग्रेन का इलाज होता है। माइग्रेन के रोगी जिन्हें सिर दर्द परेशान करता है वो सुबह खाली पेट सेब का सेवन करें फायदा होगा। जिन लोगों को माइग्रेन परेशान करता है वो रात में एक सेब को काटकर चांदनी में रख दें और सुबह-सुबह उस सेब का सेवन करें तो उसके गुणों में इजाफा होगा। सेब का सेवन करने से माइग्रेन के दर्द का इलाज होता है।
एनीमिया का होता है इलाज
रोज एक सेब खाने से या फिर सेब का जूस पीने से एनीमिया का इलाज होता है। आयरन से भरपूर सेब का सेवन करने से बॉडी में खून की कमी पूरी होती है और बॉडी हेल्दी रहती है।
खांसी का होता है इलाज
जिन लोगों को खांसी बहुत परेशान करती है वो रोज एक सेब खाएं। सेब के जूस में काली मिर्च और मिश्री मिलाकर उसका सेवन करें तो आपकी पुरानी से पुरानी खांसी का इलाज होगा।
पाचन में होता है सुधार
सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है। अगर खाली पेट सेब खाया जाए तो यह आंतों की सफाई करता है और दिल की सेहत में सुधार करता है। सेब का सेवन करने से पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जिससे पाचन क्रिया और भी बेहतर तरीके से काम करती है।
डायबिटीज रहती है कंट्रोल
जिन लोगों का ब्लड शुगर का स्तर हाई होता है वो रोज सुबह खाली पेट एक सेब का सेवन यकरें। फाइबर से भरपूर सेब का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है। सेब में प्राकृतिक शुगर होती है जो शरीर में ग्लूकोज को कंट्रोल करती है। इसमें मौजूद पेक्टिन नामक फाइबर ब्लड शुगर को नॉर्मल रखने में मदद करता है।
इन 4 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है अंजीर, रोज़ इस तरह खा लें, बॉडी हो जाएगी निरोग। लिंक पर क्लिक करके अंजीर की पूरी जानकारी हासिल करें।