खजूर (Dates) एक नेचुरल मीठा और पोषण से भरपूर फल है, जिसे दुनिया के सबसे हेल्दी फूड्स में से एक माना जाता है। ये फल खजूर के पेड़ फीनिक्स डैक्टाइलिफेरा (Phoenix dactylifera) पर उगता है और गर्म, शुष्क इलाकों में खूब पाया जाता है। खजूर को कुदरत का दिया हुआ सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि इसमें भरपूर एनर्जी, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होता है। ये एक ऐसा फल है जिसे किसी भी तरह से प्रोसेस नहीं किया जाता।

ये नेचुरल तरीके से सूखता है और खाने में नेचुरल मिठास के साथ पौष्टिक बन जाता है। कमजोर बेजान लोगों के शरीर में जान फूंकता है ये फल। शारीरिक श्रम ज्यादा करते हैं तो रोज खजूर खाएं बॉडी ताकतवर बनेंगी और एनर्जी भी तुरंत बूस्ट होगी।

इस फल में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें ग्लूकोज़, फ्रक्टोज़ और सुक्रोज़ मौजूद होता हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता हैं। इसके साथ ही इसमें फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन B6 और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा होता है। ये सभी पोषक तत्व पाचन से लेकर, दिल की सेहत तक को फायदा पहुंचाते हैं। हड्डियों, त्वचा और इम्यूनिटी के लिए बेहद फायदेमंद हैं। न्यूट्रिशनिस्ट ईशांका वाहि के अनुसार, सुबह खाली पेट सिर्फ दो खजूर खाना एक ऐसी सरल हेल्थ हैबिट है जो हर लाइफस्टाइल में आसानी से फिट हो जाती है। चाहे आपकी सुबह कितनी भी व्यस्त क्यों न हो आप सुबह 2 खजूर रोज खाएं।

नेचुरल एनर्जी होती है बूस्ट

बहुत से लोग सुबह एनर्जी के लिए चाय या कॉफी पीते हैं, लेकिन कुछ घंटों बाद एनर्जी फिर गिर जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कैफीन तुरंत ऊर्जा देता है, लेकिन ये एनर्जी स्टेबल नहीं होती। चाय की जगह रोज सुबह 2 खजूर खाएं बॉडी को ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज जैसे नेचुरल शुगर मिलता है। ये सभी पोषक तत्व बिना दबाव डाले स्मूद और लगातार एनर्जी देते हैं। फाइबर और मिनरल्स की मौजूदगी ऊर्जा को अचानक बढ़ने-घटने से रोकती है और हर सुबह आपको अलर्ट रखती है।

क्रेविंग होती है कंट्रोल और घटता है वजन

बार-बार भूख लगना या मीठा खाने की इच्छा डाइट को बिगाड़ देती है। न्यूट्रिशनिस्ट ईशांका बताती हैं कि खजूर में मौजूद फाइबर पाचन की गति को धीमा करता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है। खजूर की हल्की मिठास मीठा खाने की क्रेविंग कंट्रोल करती है, जिससे अनहेल्दी स्नैक्स की आदत कम होती है। यह वजन कंट्रोल रखने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

पाचन बेहतर और गट हेल्थ में होता है सुधार

खजूर में डाइटरी फाइबर और आवश्यक अमीनो एसिड मौजूद होता हैं, जो भोजन को टूटने में मदद करता हैं और पाचन को सुचारू रखता हैं। इससे कब्ज, सुस्ती या पेट फूलने जैसी समस्याएं कम होती हैं। फाइबर आंतों में बल्क बनाता है जिससे मल त्याग नियमित रहता है। खजूर का रोज सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जिससे आंतें मजबूत होती हैं और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाती है और सूजन होती है कंट्रोल

खजूर में फ्लेवोनॉयड्स, करॉटिनाइड्स और फेनोलिक एसिड जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर में सूजन का स्तर घटता है। ये रोजमर्रा की थकान, संक्रमण और कमजोरी से बचाव में मदद करती हैं। खजूर का सेवन सभी उम्र के लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है।

रोज पानी में उबाल कर इन पत्तों को पी लें, पैरों से लेकर बॉडी के हर अंग की सूजन और दर्द होगी गायब, आचार्य बालकृष्ण ने बताया इसे अमृत