पपीता न केवल स्वादिष्ट फल है बल्कि पौष्टिक भी है। पपीते को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। पपीते में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और पपेन जैसे एंजाइम हाई मात्रा में होते हैं। ये पाचन में सुधार, प्रतिरक्षा यानी इम्यूनिटी बूस्ट करने और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए बहुत अच्छा है। पका हुआ पपीता सीधे खाया जा सकता है। इसे जूस के रूप में भी लिया जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह खाली पेट पपीता खाने से क्या होता है? P.D. हिंदुजा अस्पताल, मुंबई में क्लीनिकल डायटीशियन चैताली राणे ने बताया कि पपीता का सेवन खाली पेट करना चाहिए या नहीं और इसका सेवन करने से सेहत पर कैसा असर दिखता है।

डायटीशियन चैताली राणे के मुताबिक, पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम भोजन को पचाने में मदद करता है। पपीता विटामिन सी से भरपूर होता है। यह प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन ए त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा पपीता में कैरोटीनॉयड, एल्कलॉइड, मोनोटेरपेनोइड, फ्लेवोनोइड और विटामिन और खनिज भी मौजूद होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद

पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। यह भोजन को पचाने में मदद करता है। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को भी कम करता है। पपीता का खाली पेट सेवन करने से बॉडी में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और आंतों की सेहत दुरुस्त रहती है।

इम्यूनिटी बूस्ट

यह प्रतिरक्षा यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। यह संक्रमण से सुरक्षा करता है। पपीता खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। पपीते में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, प्रोटीन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा पपीते के पत्ते भी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं और मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम और बुखार से बचाव करता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

पपीता कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और हार्ट स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इससे रक्त परिसंचरण भी बेहतर होता है। पपीते में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। त्वचा की सुन्दरता में सुधार करता है।

वजन कम करने के लिए लाभकारी

पपीता फाइबर से भरपूर होता है। यह आपको वजन कम करने में मदद करता है। ये पेट को भरे होने का अहसास कराता है और भूख को कंट्रोल करता है। वजन कम करने के लिए पपीता बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें कैलोरी भी कम होती है।

सुबह खाली पेट पपीता खाने के नुकसान

खाली पेट पपीता ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, किडनी और अस्थमा जैसी समस्या से परेशान लोगों के लिए सही नहीं होगा। ऐसी स्थिति में अगर पपीते का सेवन कर लिया जाए तो पाचन से लेकर कई समस्या हो सकती है। इससे पेट दर्द, जलन, पेट फूलने, मतली और पेट ऐंठन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा एलर्जी भी हो सकती है।

वहीं, खाने के बाद इन 2 चीजों को तुरंत चबा लीजिए, पाचन तंत्र करने लगेगा तेजी से काम, सुबह उठते ही पेट की हो जाएगी सफाई।