शहद एक नेचुरल फूड है जो खाने में मीठा और देखने में चिपचिपा पदार्थ है। ये मधुमक्खियों की कई प्रजातियों द्वारा बनाया जाता है। वेबएमडी के मुताबिक शहद मूल रूप से चीनी है जो सफेद चीनी की तुलना में अधिक कैलोरी वाला होता है। शहद पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, इसमें जीवाणुरोधी गुण हैं। इसका सेवन करने से ब्लड में शुगर के स्तर को भी नॉर्मल रखा जा सकता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की सिफारिश के मुताबिक पुरुष रोजाना नौ चम्मच यानी 36 ग्राम से अधिक शहद का सेवन नहीं करें। महिलाएं और बच्चे रोजाना छह चम्मच यानी 24 ग्राम से ज्यादा शहद का सेवन नहीं करें।
एक चम्मच शहद में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें
- कैलोरी- 64
- प्रोटीन- 0 ग्राम
- वसा- 0 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट- 17 ग्राम
- फाइबर- 0 ग्राम
- चीनी- 17 ग्राम
- शहद में थोड़ी मात्रा में कुछ विटामिन और खनिज भी होते हैं जैसे आयरन, जिंक और पोटैशियम मौजूद होते हैं।
सद्गुरु जग्गी वासुदेव के मुताबिक रोजाना शहद का सेवन करने से बॉडी की कमजोरी और थकान दूर होती है। शहद एक अद्भुत फूड है जिसके सिर्फ दो चम्मच खाने से बॉडी चुस्त और दुरुस्त रहती है। शहद का सेवन अलग-अलग तरीके से करने से बॉडी पर अलग-अलग तरह का असर होता है।
ये एक ऐसा अद्भुत फूड है जो मन को शांत करता है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए शहद बेहद असरदार है। बच्चों की बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने के लिए शहद बेहद उपयोगी है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि रोजाना शहद का सेवन करने से बॉडी पर कैसा होता है असर।
दिल की सेहत में होता है सुधार
शहद का सेवन करने से दिल के रोगों से बचाव होता है। शहद ब्लड प्रेशर को कम करता है और ब्लड में वसा के स्तर में सुधार करता है और हार्ट बीट को कंट्रोल करने में मदद करता है। शहद का सेवन बॉडी में हेल्दी सेल्स को जिंदा रखने में मदद करता है। ये सभी कारक दिल की सेहत में सुधार करने में मदद करते हैं। कच्चे शहद में आमतौर पर प्रोपोलिस होता है जो एक राल है जो मधुमक्खियां रस पैदा करने वाले पेड़ों और इसी तरह के पौधों से पैदा करती हैं। प्रोपोलिस कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर में सुधार कर सकता है और दिल की सेहत में सुधार करता है।
घाव को तेजी से करता है हील
शहद का इस्तेमाल करने से घाव और जलन का उपचार तेजी से होता है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि शहद में जीवाणुरोधी और सूजन-रोधी गुण घाव को तेजी से भरते हैं और हीलिंग पावर को बढ़ाते हैं।
खांसी का करते है इलाज
शहद का सेवन करने से खांसी का उपचार होता है। शहद और खांसी पर कई रिसर्च की गई हैं जिसमें पाया गया है कि खांसी के लक्षणों को कम करने के लिए शहद अधिक प्रभावी होता है।
पुरुषों में इनफर्टिलिटी करता है कंट्रोल
मनुष्यों और जानवरों पर किए गए कई अध्ययनों की 2021 की समीक्षा में पाया गया कि शहद वासोदिलेशन प्रभाव के कारण इरेक्शन में सुधार करता है और इनफर्टिलिटी को कंट्रोल करता है। इसका सेवन करने से स्पर्म क्वालिटी में सुधार होता है।