आयुर्वेद के मुताबिक अगर सबसे प्रसिद्ध सुपरफूड की बात करें तो वो है घी। सभी ऑयल में घी को सबसे हेल्दी फूड माना जाता है। घी लगभग सभी घरों में मौजूद होता है जिसका इस्तेमाल पूजा और हवन में भी किया जाता है। घी एक ऐसा सुपर फड है जिसमें विटामिन A, विटामिन E, विटामिन K 2 के साथ घी में कैल्शियम और ओमेगा 3 जैसे खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं। घी का सेवन लोग सब्जी में और रोटी पर लगाकर करते हैं। एक नॉर्मल इंसान को रोज 1 से 2 चम्मच घी का सेवन करना चाहिए बॉडी में कई तरह की परेशानियों का उपचार होता है।

भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र के मुताबिक अगर आप रोजाना एक से दो चम्मच घी का सेवन करते हैं तो आपका पाचन दुरुस्त रहता है। घी का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और कब्ज से राहत मिलती है। घी में हेल्दी फैट मौजूद होता है जो स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।

 घी का सेवन करने से एनर्जी बूस्ट होती है। हेल्दी फैट से भरपूर एक चम्मच घी का सेवन आपकी बॉडी में होने वाली कमजोरी और थकान को दूर करता है। हड्डियों को हेल्दी बनाने में घी का सेवन जादुई असर करता है। घी में विटामिन K2 होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि रोजाना घी का सेवन करने से बॉडी पर कैसा होता है असर।

पाचन को बनाता है स्वस्थ

घी में ऐसे गुण मौजूद हैं जो आपके पाचन को दुरुस्त कर सकते हैं। घी का सेवन करने से पेट की आंतरिक लेयर रिपेयर होती है। ये आंतों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में उपयोगी है। रोजाना सुबह-सुबह एक चम्मच घी का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है।

दिल को रखता है हेल्दी

घी का सेवन करने से आपका दिल भी हेल्दी रहता है। घी में मोनोअनसैचुरेटेड ओमेगा-3 होता है जो रिफाइंड ऑयल की तुलना में बेहतर है। अगर आप अपने दिल की सेहत को दुरुस्त करना चाहते हैं तो आप रोजाना एक चम्मच घी का सेवन करें। घी में मौजूद हेल्दी फैट दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है,लेकिन इसका सेवन संतुलित मात्रा में किया जाए।

इंफ्लामेशन होती है कंट्रोल

घी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। रोजाना घी का सेवन करने से बॉडी में होने वाली सूजन को कंट्रोल किया जा सकता है।

डायबिटीज मरीज भी खा सकते हैं

एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर घी का सेवन डायबिटीज मरीज भी कर सकते हैं। ये दूसरे कुकिंग ऑयल से बेहतर फूड है जिसका सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर भी नॉर्मल रहता है।

स्किन रहती है हेल्दी

घी का सेवन करने से स्किन में चमक आती है और स्किन को भरपूर न्यूट्रिशन मिलता है। घी में अद्भुत फैटी एसिड होते हैं जो ड्राई वातावरण में स्किन को मॉइश्चर रखते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन हेल्दी रहे तो आप घी का सेवन रोजाना कर सकते हैं।