Curry Leaves Benefits: करी पत्ता भारतीय व्यंजनों में एक प्रमुख घटक है जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि खाने को सुगंधित भी बनाता है। उसकी खुशबू से ही खाना खाने का मन करने लगता है। ये पत्ते अपने औषधीय गुणों के कारण सेहत को बेहद फायदा पहुंचाते हैं। सदियों से इन पत्तों का सेवन पाचन को दुरुस्त करने में किया जाता रहा है। खाने में इन पत्तों को शामिल करने से एसिडिटी कंट्रोल रहती है और कब्ज से निजात मिलती है। फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर करी पत्ता पाचन को सुचारू रखता हैं। इन्हें खाने से गैस्ट्रिक समस्याओं से राहत मिलती है। डायबिटीज कंट्रोल करने से लेकर वजन घटाने में भी ये पत्ता जादुई असर करता है। ये बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालता है और बॉडी को हेल्दी रखता है।
करी पत्ते एक ऐसी औषधी है जिसका सेवन करने से कई बीमारियों का एक साथ इलाज होता है। करी पत्ता जिसका वैज्ञानिक नाम मुरराया कोएनिगी है। इन पत्तों का सेवन करने से कई बीमारियों का इलाज नेचुरल तरीके से किया जाता है। यह पौधा श्रीलंका, बांग्लादेश, चीन और भारत जैसे देशों में खासतौर पर पाया जाता है। ये पौधा वसंत, ग्रीष्म और मानसून के दौरान तेजी से ग्रो करता है। औषधीय गुणों से भरपूर करी पत्ता कई क्रॉनिक बीमारियों को ठीक कर सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें प्रोटीन 6-ग्राम, कार्बोहाइड्रेट्स 18.7 ग्राम,फ़ैट 1 ग्राम, विटामिन C 4 मिलीग्राम, कैरोटीन 7560- माइक्रोग्राम, कैल्शियम 830- मिलीग्राम और आयरन 0.93 मिलीग्राम मौजूद होता है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि करी पत्ता पोषक तत्वों से भरपूर कुदरत की एक ऐसी देन है जो सस्ते में कई बीमारियों का आसानी से इलाज कर देता है। इसका इस्तेमाल लोग ताजा और सुखाकर दोनों तरह करते हैं। दाल और सब्जी में करी पत्ता का सेवन खासतौर पर किया जाता है।
बालकृष्ण के मुताबिक करी पत्ता बॉडी पर अमृत की तरह असर करता है। इसका सेवन अगर रोजाना एक महीने तक किया जाए तो बॉडी में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि रोजाना करी पत्ता का सेवन करने से बॉडी पर ये कैसे रिएक्ट करता है।

ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल
रोजाना करी पत्ता का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। करी पत्ता पोटैशियम से भरपूर होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिन लोगों का बीपी हाई रहता है वो रोजाना करी पत्ता का सेवन सुबह खाली पेट करें पूरा दिन बीपी नॉर्मल रहेगा।
स्किन के लिए वरदान है करी पत्ता
एंटी बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर करी पत्ता का सेवन करने से स्किन की समस्याओं का उपचार होता है। बरसात के मौसम में स्किन से जुड़ी परेशानियां जैसे कील मुहांसे, दाने और खुजली की परेशानी ज्यादा होती है ऐसे में करी पत्ता का सेवन करने से स्किन को फायदा होता है।
डायबिटिक करता है कंट्रोल
जिन लोगों के ब्लड में शुगर का स्तर हाई रहता है वो रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ता का सेवन करें तो आसानी से ब्लड शुगर को नॉर्मल कर सकते हैं। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आप करी पत्ता को ताजा भी खा सकते हैं और सुखाकर भी उसका सेवन कर सकते हैं। आप 3-4 करी पत्ता को सुखाएं और उसका पाउडर बनाकर 3-4 ग्राम उसका रोजाना सेवन करें तो आसानी से ब्लड में शुगर के स्तर को नॉर्मल रखा जा सकता है।
तेजी से फैट होता है बर्न
करी पत्ता का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट किया जाए तो बॉडी फैट को भी तेजी से बर्न किया जा सकता है। करी पत्ता का सेवन करने से बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। करी पत्ता में क्लोरोफिल मौजूद होता है जो बॉडी को दिन भर एक्टिव रखता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है,बॉडी को डिटॉक्स करता है और वजन को कंट्रोल करता है।
कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल और दिल रहता है हेल्दी
करी पत्ता का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और दिल को हेल्दी रखता है।
शाम होते ही पेट में गैस बनने के लिए ये 4 आदतें हैं जिम्मेदार, इन 5 तरीकों को अपनाकर तुरंत करें सुधार, पाचन हो जाएगा दुरुस्त। इन आदतों के बारे में जानने के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।