पत्तागोभी एक ऐसी सब्जी है जिसका सेवन अक्सर हम सूप, सलाद और चाइनीज फूड में करते हैं। इस सब्जी को लोग साइड डिश के रूप में इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लोग गोभी का सेवन करना पसंद करते हैं लेकिन पत्तागोभी से नाक-भाओ सिकुड़ते हैं। आप जानते हैं कि जिस सब्जी को आप नजरअंदाज कर रहे हैं वो पोषक तत्वों का पावर हाउस है। इस सब्जी में ऐसे गुण मौजूद हैं जो आपकी ओवर ऑल हेल्थ को दुरुस्त कर सकते हैं।

पत्तागोभी का सेवन पाचन को दुरुस्त करता है और कई क्रॉनिक बीमारियों का खतरा भी कम करता है। अच्छी सेहत के लिए पत्तागोभी का सेवन करना बेहद उपयोगी है। आइए जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर पत्ता गोभी का सेवन अगर हफ्ते में एक बार किया जाए तो बॉडी पर उसका कैसा असर पड़ता है। इस सब्जी का कितना सेवन सेहत के लिए उपयोगी है।

पाचन रहता है दुरुस्त

यशोदा अस्पताल, हैदराबाद के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. दिलीप गुडे ने बताया कि अपनी डाइट में आधा से तीन-चौथाई कप पकी हुई पत्तागोभी या डेढ़ कप कच्ची पत्तागोभी शामिल करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसका सेवन करने से आंत में गुड बैक्टीरिया को पोषण मिलता है। यह आंत की हेल्थ को दुरुस्त करती है और इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करती है। पत्तागोभी से पेट से लेकर आंत तक की हेल्थ दुरुस्त रहती है। आंतों की परत को हेल्दी बनाने में ये सब्जी लाजवाब है। पत्तागोभी का सेवन करने से आंत के गुड बैक्टीरिया बढ़ते है।

वजन रहता है कंट्रोल

वेबएमडी के मुताबिक पत्तागोभी में मौजूद डाइटरी फाइबर पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है और भूख को कंट्रोल करता है। पत्ता गोभी का सेवन करने से खाने की क्रेविंग कंट्रोल रहती है और आप अनहेल्दी फूड्स खाने से बचते हैं। इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

पत्तागोभी में एंथोसायनिन यौगिक मौजूद होता है जो बहुत शक्तिशाली है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। दिल के रोगों से बचाव करना चाहते हैं तो हफ्ते में एक से दो बार पत्तागोभी का सेवन करें।

कब्ज का होता है इलाज

फाइबर से भरपूर पत्तागोभी का सेवन हफ्ते में एक से दो बार किया जाए तो कब्ज का भी इलाज किया जा सकता है। पत्तागोभी में कुछ प्रकार के फाइबर प्रीबायोटिक्स के रूप में कार्य करते हैं जो आंतों को हेल्दी रखते हैं और कब्ज की समस्या का उपचार करते हैं।

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

फाइबर से भरपूर पत्ता गोभी का सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से स्पाइक नहीं करता है। जिन लोगों की ब्लड शुगर हाई रहती है वो डाइट में इस सब्जी का सेवन करें।