एवोकाडो एक ऐसा फल है जो सेहत और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। आजकल इस फल का चलन जोरों पर है। एवोकाडो का स्वाद मक्खन जैसा और खाने में सॉफ्ट होता है। एवोकाडो का सेवन ग्रिल्ड मीट और सब्ज़ियों पर टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। एवोकाडो के फायदो को जानकर लोग इसका सेवन नाश्ते में एवोकाडो टोस्ट, स्मूदी और सलाद के साथ कर रहे हैं। ये न सिर्फ एक ट्रेंडी फल हैं, बल्कि अब हमारी थाली का फेवरेट हिस्सा भी बन चुका हैं। एवोकाडो पोषक तत्वों का भंडार है जिसे कई मामलों में सुपर फूड कहा जाता है। ये फल कई क्रॉनिक बीमारियों का इलाज करता है, बॉडी को फिट रखता है और स्किन की रंगत में भी निखार लाता है। ये क्रीमी ग्रीन फ्रूट सेहत के लिए अमृत साबित होता है।
हेल्थलाइन के मुताबिक एवोकाडो एक क्रीमी और रिच फ्रूट है जो अपनी टेक्सचर और हेल्थ बेनिफिट्स की वजह से तेजी से पॉपुलर हो रहा है। यह फल गर्म जलवायु में अच्छी तरह से उगता है। इस फल की शुरुआत मैक्सिको और सेंट्रल अमेरिका से हुई थी, लेकिन अब भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और सिक्किम जैसे क्षेत्रों में भी इसकी खेती होने लगी है। एवोकाडो फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जो डायबिटीज और हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है।
यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। प्लांट-बेस्ड डाइट में सबसे ज्यादा फैट्स वाला यह सुपरफूड वेगन और वेजीटेरियन मील प्लान में खूब इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं कि एवोकाडो का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
दिल के लिए है अमृत
मौजूदा दौर में दिल के रोगों का खतरा बढ़ रहा है ऐसे में अगर एवोकाडो का सेवन किया जाए तो दिल को स्पोर्ट मिल सकती है। इस फल में दिल के रोगों से बचाव करने वाले गुण मौजूद हैं। एवोकाडो में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है और हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने में मदद करती है। रोज़ाना एवोकाडो खाने से हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।
वेट कंट्रोल करना होता है आसान
अगर आप हेल्दी वज़न पाना चाहते हैं तो एवोकाडो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे भूख कम लगती है और ओवरईटिंग से बचाव होता है। यह वजन घटाने के लिए उपयुक्त है, लेकिन ध्यान रखें कि इसमें फैट की मात्रा भी अधिक होती है इसलिए संतुलित मात्रा में ही सेवन करें।
विजन में होता है सुधार
एवोकाडो में ल्यूटिन और ज़ियैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आंखों को रोशनी से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और विज़न को क्लियर बनाए रखते हैं। इसमें मौजूद विटामिन A आंखों को उम्र से जुड़ी बीमारियों जैसे मैक्युलर डीजेनेरेशन से बचाने में मदद करता है।
पाचन में होता है सुधार
एवोकाडो फाइबर से भरपूर होता है, जो मल को नॉर्मल करता है, पाचन में सुधार करता है और कब्ज व अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। नियमित सेवन से कोलन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
ब्रेन हेल्थ में होता है सुधार
एवोकाडो में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फोलेट और विटामिन K पाया जाता है, जो ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाते हैं और याददाश्त को मजबूत करते हैं। यह अल्जाइमर, डिप्रेशन और एंग्जायटी के जोखिम को कम करता है। एवोकाडो का सेवन करने से मेंटल हेल्थ में सुधार होता है। ये फूड मूड को बेहतर बनाने के लिए एक बेहतरीन सुपर फूड है।
आंत की सेहत में होता है सुधार
एक अध्ययन में पाया गया कि जो ओवरवेट पुरुष रोजाना 175 ग्राम और महिलाएं 140 ग्राम एवोकाडो 12 हफ्तों तक खाते रहे हैं उनकी आंतों में फीकल बाइल एसिड की मात्रा कम हुई और गट माइक्रोबायोम की विविधता बढ़ी। अधिक बाइल एसिड आंतों में सूजन बढ़ाता है और कोलन कैंसर जैसी बीमारियों से जुड़ी हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। इस फल का सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।
दवा से भी Blood Sugar कंट्रोल नहीं होता तो रोज़ सुबह खाली पेट ये 10 खास पत्तियां खाएं, आचार्य बालकृष्ण ने बताया इन्हें अमृत, जानिए कैसे। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।