स्ट्रॉबेरी एक रसीला,खट्टे और मीठे स्वाद वाला फल है जो भारत में ठंडे इलाकों में उगाया जाता है। ये फल रोज़ेसी परिवार का हिस्सा है। लाल सुर्ख ये फल न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है बल्कि पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भी भरपूर होता है। 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें कैलोरी-32, कार्बोहाइड्रेट- 7.7 ग्राम, फाइबर- 2 ग्राम, प्रोटीन- 0.7 ग्राम, विटामिन C- 58.8 mg, विटामिन B9- 24 mcg, पोटैशियम-153 mg, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंथोसायनिन, क्वेरसेटिन, और कैंप फेरोल मौजूद होता है जो दिल से लेकर दिमाग और स्किन तक को फायदा पहुंचाता है।
रोजाना 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बॉडी का बीमारियों से बचाव होता है। दिल को हेल्दी रखने में ये फल बेहद असरदार साबित होता है। रोजाना स्ट्रॉबेरी खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। स्किन को हेल्दी रखने में भी ये फल बेहद उपयोगी है।
कंसल्टेंट डायटीशियन और सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर कनिका मल्होत्रा ने बताया कि स्ट्रॉबेरी फल के साथ उसकी पत्तियों भी सेहत के लिए उपयोगी है। एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झांजेर ने बताया अगर आप 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी खाते हैं तो आपको सिर्फ 44 कैलोरी मिलती है जो बहुत कम है। इसका सेवन करने से वजन को कंट्रोल करना आसान होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि रोजाना 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी खाने से सेहत पर कैसा असर होता है।
डायबिटीज रहती है कंट्रोल
रोजाना 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी का सेवन करके वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है। 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी में सिर्फ 10 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है जो ब्लड शुगर के मरीजों के लिए बेस्ट है। कम कार्ब्स फूड का सेवन करने से आसानी से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।
विटामिन सी से है भरपूर
100 ग्राम स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से बॉडी को 52 mg विटामिन सी मिलता है जबकि हमारी दैनिक जरूरत 40 mg होती है। रोजाना स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है।
पाचन रहेगा दुरुस्त
100 ग्राम स्ट्रॉबेरी का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा भरपूर होती है जो कब्ज़ का इलाज करता है। रोजाना स्ट्रॉबेरी खाने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और क्रोनिक कब्ज का इलाज होता है।
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से है भरपूर
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ये फल बुढ़ापा को कंट्रोल करता है। इसका सेवन करने से स्किन की झुर्रियां कंट्रोल रहती है और स्किन लम्बे समय तक जवान रहती है।
दिल रहता है हेल्दी
एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर ये फल दिल को हेल्दी रखता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल के रोगों से बचाव होता है।
आंतों की सेहत करता है दुरुस्त
प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर ये फल आंत की सेहत को दुरुस्त करता है। ये आंतों में जमा गंदगी को साफ करता है और गट हेल्थ में सुधार करता है।
ट्रेडिशनल मेडिसिन हैं ये पत्ते, रोजाना 3-4 लीव्स खाने से ही हो जाता है कई मर्ज़ का इलाज, जानिए फायदे और तरीका। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।