हम जो कुछ भी खाते हैं उसे पचाने का काम आंत करती हैं। आंत पाचन तंत्र का एक अहम हिस्सा हैं जिनका काम खाए गए भोजन को पचाना और पोषक तत्वों को शरीर में अवशोषित करना है। हम जो कुछ भी खाते हैं वो खाना पहले हमारे पेट में जाता है। पाचन एंजाइम और एसिड खाने को तोड़ते हैं। इसके बाद ये खाना छोटी आंत में आता है जहां आंतों में मौजूद पाचन एंजाइम और जूस इस खाने को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ते हैं जिसे शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है और बॉडी इन जरूरी पोषक तत्वों को रक्त प्रवाह से हासिल करती है।

मायो क्लिनिक की खबर के मुताबिक बड़ी आंत का सबसे महत्वपूर्ण कार्य पोषक तत्व अवशोषित होने के बाद बचा हुआ अपशिष्ट मल के जरिए बॉडी से बाहर निकालना है। हमारी आंतें पाचन प्रक्रिया में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और इसका सही तरीके से काम करना हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

जब हमारी आंत अपना काम ठीक से नहीं करती तो हमारा खाना पेट में जाकर पचता नहीं है बल्कि सड़ने लगता है। बॉडी में खाना जब पचता नहीं है तो कई तरह की परेशानियां पैदा होने लगती हैं। खाना सड़ने की प्रक्रिया आमतौर पर पाचन में गड़बड़ी के कारण होती है। हम आपको 5 ऐसे लक्षण बताते हैं जिनसे आप जान सकते हैं कि आपका खाना सही से पच रहा है या सड़ रहा है।

पेट में ब्लोटिंग खाना सड़ने का संकेत

अगर आपको अक्सर पेट में भारीपन महसूस होता है और पेट फूलकर कुप्पा हो जाता है तो ये साफ संकेत हैं कि आपका पाचन ठीक से काम नहीं कर रहा। जब पाचन ठीक से काम नहीं करता तो वो पचता नहीं है बल्कि सड़ने लगता है।

गैस रिलीज होना और बेलचिंग

अगर आपको बार-बार मुंह से गैस निकलती है और पाद आते हैं तो आप साफ समझ जाए कि आपका पाचन बिगड़ रहा है। पेट से निकलने वाली गैस साफ संकेत देती है कि खाना पचने में दिक्कत हो रही है।  इससे शरीर में एक असंतुलन उत्पन्न होता है और भोजन पचने के बजाए सड़ने लगता है।

पेट में जलन और एसिडिटी

अगर आपको कुछ भी खाने के बाद घंटों पेट में जलन रहती है और मुंह से खट्टी डकारें आती हैं तो समझ जाएं कि आपका पाचन बिगड़ रहा है। ये स्थिति साफ संकेत हैं कि शरीर में एसिड का निर्माण हो रहा है और पाचन तंत्र बिगड़ रहा है जिसकी वजह से खाना पेट में सड़ रहा है।

मल में बदलाव

मल त्याग में दिखने वाले बदलाव भी साफ संकेत हैं कि आपके पेट में खाना सड़ रहा है। अगर आपको दस्त, टाइट मल या फिर पेट में मरोड़ है तो साफ जाहिर है कि आपके पाचन में कुछ खराबी हो रही है। ये लक्षण भोजन के सड़ने के हो सकते हैं, जिससे बॉडी में टॉक्सिन जमा हो सकते हैं।

चेहरे पर मुहांसे और जीभ पर सफेद परत जमना

अगर आपके चेहरे पर मुहांसे दिख रहे हैं और आपकी जीभ पर सफेद रंग की परत जम रही है तो ये इस बात का साफ संकेत हैं कि आपका पाचन बिगड़ रहा है। खराब पाचन से शरीर में टॉक्सिन जमा होते हैं जो स्किन को प्रभावित करते हैं। अगर आपकी बॉडी में इस तरह के कुछ लक्षण दिख रहे हैं तो आप अपने लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करें।

आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।