Benefits of eating corn flour: व्यस्त होने के कारण आजकल लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर कई लापरवाही कर देते हैं। अनहेल्दी इटिंग के अलावा लोगों के लाइफस्टाइल में भी काफी बदलाव आए हैं। ऐसे में यदि आपको स्वस्थ रहना है तो अपने खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत है। कई लोग मक्के के आटे के स्वास्थ्य लाभ के बारे में नहीं जानते हैं और यही कारण है कि इसका सेवन कम करते हैं। स्वास्थ्य के लिए मक्के का आटा बहुत लाभकारी होता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। कार्बोहाईड्रेट से लेकर प्रोटीन, विटामिन सारे मौजूद होते हैं जो शरीर को ताकत प्रदान करते हैं।
एनर्जी बढ़ाता है:
मक्के के आटे में कार्बोहाईड्रेट होता है जो शरीर को एनर्जी प्रदान करने में मदद करता है। एक कप मक्के के आटे में लगभग 29 ग्राम कार्ब्स होता है जो एनर्जी के साथ-साथ शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है।
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है:
रोजाना मक्के के आटे को खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी मिलता है जिससे तनाव और चिंता कम होती है। इसलिए मक्के का आटा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करता है।
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए:
मक्के का आटा जो फॉलिक एसिड का एक समृद्ध स्रोत है, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है। जब गर्भवती महिलाओं में फॉलिक एसिड की कमी होती है, तो कम वजन वाले बच्चों को जन्म देने का उच्च प्रतिशत होता है, और इससे जन्म के समय न्यूरल ट्यूब में दोष हो सकता है।
बालों के लिए:
मक्के के आटे को डाइट में शामिल करना विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सिडेंट की उपस्थिति को बढ़ाता है जिसके कारण बालों का रोम मजबूत होता है। यह बालों को साइनी रखने में भी मदद करता है। मकई के आटे के उत्पाद आपके बालों को अन्य लाभों के बीच शीन जोड़ने में भी मदद करते हैं।
(और Health News पढ़ें)