हर किसी को कभी न कभी पेट दर्द की समस्या हो ही जाती है। पेट दर्द कई कारणों से हो सकता है जैसे खराब खान-पान या कब्ज की समस्या भी पेट दर्द का कारण बन सकती है। लेकिन यह भी जरूरी नहीं है कि हर बार इन कारणों से पेट में दर्द हो। आपको बता दें कि कई बार अपेंडिक्स की समस्या भी पेट दर्द का कारण बन सकती है। आपको बता दें कि अपेंडिक्स हमारे शरीर का एक छोटा सा हिस्सा है जो दोनों आंतों के बीच पाया जाता है।
लेकिन यह छोटा सा हिस्सा कई बार गंभीर समस्या बन जाता है। इसके अलावा यह समस्या तब होती है जब इस अंग के अंदर बलगम या मल भर जाता है। जिससे उसमें सूजन आ जाती है और पेट के निचले हिस्से में असहनीय दर्द होने लगता है। अपेंडिक्स की समस्या ज्यादातर 10 से 30 साल की उम्र के लोगों में देखने को मिलती है। आइए जानते हैं इस बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज के तरीके-
अपेंडिक्स के लक्षण क्या हैं ? (Symptoms of the Appendix)
- पेट के निचले दाहिने हिस्से में अहसहनीय दर्द होना।
- नाभि के पास दर्द होना।
- भूख न लगना।
- कब्ज की समस्या होना।
- पेट पर सूजन आना।
- बार -बार उल्टी होना।
अपेंडिक्स होने के कारण (Causes of Apendix)
पेट रोग विशेषज्ञों के अनुसार अपेंडिक्स की समस्या ज्यादातर तब होती है जब अपेंडिक्स का एक हिस्सा बाधित हो जाता है। बता दें कि अपेंडिक्स में मल या गंदगी भर जाने से बैक्टीरिया की समस्या हो जाती है और यह हिस्सा ब्लॉक हो जाता है। जिससे इस हिस्से में मवाद या सूजन बढ़ जाती है और पेट में असहनीय दर्द होने लगता है।
अपेंडिक्स में उपचार (Treatment for apendix )
अपेंडिक्स समस्याओं के लिए कई अलग-अलग उपचार हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में सर्जरी की आवश्यकता होती है, अपेंडिक्स हटाने की सर्जरी को एपेंडेक्टोमी के रूप में भी जाना जाता है। इसके अलावा इस समस्या को ठीक करने के लिए आप ये तरीके भी अपना सकते हैं-
- अपेंडिक्स का कोई भी लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- खानपान का विशेष ध्यान रखें।
- एंटीबायोटिक दवाओं सेवन करें।
- लिक्विड चीजों का अधिक सेवन करें।