आजकल के भागदौड़ भरे लाइफस्टाइल में मोटापा बहुत ही आप समस्या बन गया है। मोटापे के चलते की कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वजन को कंट्रोल करना बेहद ही जरूरी है। अगर, आप भी वजन कम करने के लिए तमाम तरह के उपाय और टिप्स चुके और फिर भी वजन कंट्रोल नहीं हो रहा है, जौ का पानी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर रॉबिन शर्मा ने जौ के पानी को वजन कंट्रोल करने और पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखने में फायदेमंद बताया है।

डॉक्टर रॉबिन शर्मा के मुताबिक, जौ का पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जौ को अंग्रेजी में बार्ले कहते हैं। यह गेहूं की प्रजाति का होता है, जो गेहूं से भी ज्‍यादा हेल्‍दी होता है। जौ वजन कम करने की प्रक्रिया को तेज करने का काम करता है। जौ के पानी में मौजूद विटामिन और खनिज शरीर में एनर्जी बढ़ाने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है।

हार्ट के लिए लाभकारी

जौ में जल में घुलनशील फाइबर होता है। यह शरीर से वसा को बांधने और निकालने में मदद करता है। इस प्रक्रिया से हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। जौ का पानी दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। रोजाना जौ का पानी पीने से दिल की समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।

शुगर कंट्रोल करने में असरदार

जौ के पानी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसका मतलब यह है कि यह ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह विशेष रूप से शुगर के मरीजों के लिए असरदार है। अपने कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण जौ का पानी ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल में रखता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

जौ के पानी में मौजूद विटामिन और खनिज शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं। यह शरीर को वायरस और बैक्टीरिया जैसी बीमारियों से बचाता है। बार-बार होने वाली बीमारियों से बचने के लिए यह पानी रोजाना पीना अच्छा है।

पाचन के लिए फायदेमंद

जौ के पानी में कैलोरी कम होती है। हालांकि, इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। फाइबर से भरपूर होने के कारण यह कम समय में ही पेट भर देता है। जौ कब्ज की समस्या से राहत दिलाने और मल त्याग को बढ़ावा देकर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

वहीं, जर्नल ऑफ अफेक्टिव डिसऑर्डर्स में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, खराब लाइफस्टाइल के कारण तनाव होता है और इससे मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है।