वजन कम करना लोगों के लिए काफी मुश्किल हो गया है। वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन खराब खानपान और जीवनशैली वजन बढ़ने का मुख्य कारण हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो लगातार बढ़ रहे वजन को इग्नोर बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। यही वजह है कि आजकल लोग वजन कम करने के लिए जिम जॉइन करते हैं, लेकिन पहले वजन बढ़ने के कारण को जानना बहुत जरूरी है।

न्यूट्रीशनिस्ट छवि कोहली ने अपनी वीडियो में वजन कम करने को लेकर विस्तार से चर्चा की है। छवि बताती हैं, ‘आजकल लोग वजन कम करने को सिर्फ मीटर पर आंकते हैं। जबकि वजन कम करने का असल मतलब होता है शरीर से फैट को कम करना। इसलिए आपको पहले अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा। डाइट में आपको फाइबर की मात्रा को ज्यादा करना होगा और तली हुई चीजों से बिल्कुल दूरी बनानी होगी।’

नींद भी है जरूरी: छवि आगे बताती हैं, ‘Weight Loss करने के लिए आपको पूरी नींद लेना भी बहुत जरूरी है। आमतौर पर आपको 24 में 8 घंटे तो नींद लेनी ही चाहिए। ऐसा नहीं करने से इसका असका आपकी पूरी बॉडी पर पड़ता है। नींद कम आने के पीछे का मुख्य कारण तना भी हो सकता है। ज्यादा स्ट्रेस होने की स्थिति में थोड़ा वर्कआउट भी मदद करता है। इसके अलावा योगा और मेडिटेशन भी कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए किसी योगा एक्सपर्ट से सलाह लेनी भी बहुत जरूरी है।’

Weight Loss या बॉडी फैट कम करने का सीधा मतलब आपके शरीर में जाने वाली कैलोरी से होता है। इसलिए आपको रोज़ाना अपने खाने को प्रॉपर तरीके से मैनेज करना चाहिए। दूसरा, वज़न कम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट भी बहुत जरूरी होते हैं। आमतौर पर माना जाता है कि वजन कम करने के लिए आपको कार्बोहाइड्रेट का सेवन करने से बचना चाहिए। लेकिन ये पूरी तरह गलत होता है। आपको दाल और होल ग्रेन से ये कार्बोहाइड्रेट मिल जाते हैं। इसके अलावा प्रोटीन भी बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इससे हमारे शरीर मसल्स डेवलप होते हैं।

छवि कोहली कहती हैं, ‘हमारे शरीर में फैट का जाना भी बहुत जरूरी होता है। हमें फैट की मात्रा को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। हमें मार्केट में मौजूद चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इन सारी चीजों में ट्रांस फैट होता है। बाजार में मिल रही चीजों में ट्रांस फैट होता है।